Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

सेवा भारती की बैठक में हुई सालभर के कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा

सुदर्शन टुडे गुना

।।हितग्राही संख्या और आय-व्यय का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा।।

गुना। सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था सेवा भारती की जिला बैठक बुधवार को वृद्धाश्रम परिसर आनंद धाम में रखी गई। बैठक में सभी सेवा प्रकल्प की कार्यप्रणाली, लाभार्थी हितग्राही की संख्या और आय-व्यय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा सालभर किए गए सेवा कार्यों का विवरण, आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की शुरुआत में सह सेवा प्रमुख अशोक कुशवाह, जिला संघ चालक गिरिराज अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान संस्था द्वारा संचालित अन्नपूर्णा भोजनालय की जानकारी राजेश चौहान, जनजातीय बालिका छात्रावास संघ सामाजिक संस्थाओं द्वारा गोद लिए गए छात्रावास का विवरण वीरेंद्र सिंह, जनजातीय बालक छात्रावास की जानकारी महेश रघुवंशी, आनंद धाम वृद्धाश्रम की जानकारी महेंद्र सिंह संधु, संस्कार केंद्रों की जानकारी प्रमोद यादव ने दी। स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य सेवा कार्यों के लिए डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी ने सुझाव रखे। सेवा कार्य की महत्ता पर उद्बोधन विभाग प्रचारक नितिन द्वारा दिया गया। बैठक का संचालन जिला सचिव अखिलेश विजयवर्गीय ने किया। आभार बालक छात्रावास के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र धाकरे ने माना। बैठक में प्रमुख रूप से महेश अग्रवाल, बृजेश जिला सेवाभारती कोषाध्यक्ष अमित गोयल

श्रीवास्तव, चंद्रेश जैन, अनिल अग्रवाल, राजाराम शिंदे, मनोहरलाल शर्मा, मनोज रघुवंशी, सेवा भारती जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार रजक, सुनीता अग्रवाल, सपना शर्मा, नीरज अवस्थी, विवेक सिंघल, धर्मेश भार्गव, मुन्नालाल सहित सेवा प्रकल्प अन्नपूर्णा भोजनालय, जनजातीय बालिका छात्रावास, जनजातीय बालक छात्रावास, आनंद धाम वरिष्ठ जन सेवा केंद्र, संस्कार केंद्र, स्वास्थ्य शिविर और अन्य सेवा कार्य के सभी पदाधिकारी-सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

टीएल बैठक में कलेक्टर ने जनपद सीईओ को किया सम्मानित।

Ravi Sahu

गीता दिवस के दिन बालपुर पहुची पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती शहीद रानी अवंती बाई के शहीद स्थल मैं शहीद रानी अवंती बाई को दी पुष्पांजलि

Ravi Sahu

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी भंवरी देवी कुशवाह के निधन पर शोक

sapnarajput

चावल की कालाबाजारी करते पिकअप वाहन जप्त

Ravi Sahu

अभिभावक शिक्षक परिषद की बैठक का आयोजन

Ravi Sahu

केसर बाई पाटीदार का निधन

sapnarajput

Leave a Comment