पीथमपुर / लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा महिला मोर्चा स्वसहायता समूहों के जरिए आधी आबादी से संपर्क करेगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए। पीथमपुर की भाजपा नेत्री प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कविता सिंह डाबी ने बताया की महिलाओं को सशक्त बनाकर अंत्योदय के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। इस संबंध में बीजेपी मुख्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसे सीएम डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिन बातों को लेकर जनता के बीच गई थी, उनमें से अधिकांश लक्ष्य हमारी सरकार ने हासिल कर लिए हैं। अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य है। हमारी सरकार’ वसुधैव कुटुंबकम’ के मंत्र पर आगे बढ़ रही है और इसको साकार करने की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने आसपास के व्यक्तियों को किस तरह सहारा देते हैं? अंत्योदय और गरीब कल्याण के लक्ष्यों को हासिल करने में महिला स्व सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तीकरण के माध्यम से इन लक्ष्यों को हासिल करना चाहती है