Sudarshan Today
पीथमपुर

दिल्ली पब्लिक स्कूल धन्नड़ में गणतंत्र के अवसर पर हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

रानी लक्ष्मी बाई के जीवन चरित्र पर हुआ आयोजन रहा आकर्षण का केंद्र

पीथमपुर // औद्योगिक क्षेत्र के धन्नड़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल अंतर्गत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमे स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने हर्ष और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विद्यालय के संचालक इस्लाम पटेल द्वारा प्रदेश संघ प्रचारक प्रमोद झा के मुख्य आतिथ्य में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के साथ सरस्वती माता, भारत माता, डॉ भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर तिलक पुष्पमाला पहना कर दीप जलाकर राष्ट्रीयध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने वार्षिक उत्सव मनाते हुए। देशभक्ति एवं फिल्मी गीतो पर नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां दी गई जिसमे झांसी की महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन चरित्र पर हुआ आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा जिसने उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। वही पिछले सत्र में जो विद्यार्थियों ने कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया था उन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस सत्र में खेलकूद की प्रतियोगिता में जो विद्यार्थियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया उन सभी विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। उसके बाद स्कूल संचालक इस्लाम पटेल द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान का महत्व बताया। वही विद्यालय की प्राचार्य संगीता जायसवाल द्वारा छात्र छात्राओं को संविधान का महत्व बताते हुए कहा की संविधान के बिना कोई देश नहीं चल सकता। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा संविधान है हम हमेशा संविधान के मूल कानूनों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए जो हमारेभविष्य में जीवन को एक नई दिशा देने के काम आते है फिर चाहे हम शासकीय नौकरी में हो या किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहे हो। विद्यालय में पधारे मुख्य अथिति संघ एवं संस्कृति प्रचारक प्रमोद झा द्वारा सभी छात्रों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को बताया की भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है एवं किसी भी देशभक्त महान व्यक्ति की शुरुआत उनके विद्यार्थी जीवन से ही होती, वह विद्यालय से ही आगे बढ़ते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर बन संविधान रचता है, एपीजे अब्दुल कलाम बन देश का महान वैज्ञानिक एवं देश के राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पदों पर विराजमान होता है। वही इजराइल पटेल द्वारा भी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि प्रमोद झा, विद्यालय के संचालक इस्लाम पटेल, इजराइल पटेल एवं विद्यालय की प्राचार्य संगीता जायसवाल सहित समस्त शिक्षक शिक्षिका क्षेत्र के निवासी गणमान्य नागरिक एवं छात्र छात्राए शामिल रहे।।

Related posts

डी आई जी ग्रामीण देर रात पहुंचे पीथमपुर दौरे पर थाना सेक्टर 1 का किया ओचक निरीक्षण चाक चौबंद व्यवस्था पाकर हुए प्रसन्न

Ravi Sahu

धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री छोटू शास्त्री जी का जन्मदिन मनाया गया।

Ravi Sahu

ठेकेदार ने श्रमिक के साथ की मारपीट श्रमिक गंभीर अवस्था में अस्पताल में मौत से लड़ रहा जंग

Ravi Sahu

नगर पालिक शहर में सौंदर्यीकरण के साथ युवाओं के लिए तैयार कर रही खेल मैदान

Ravi Sahu

मध्य प्रदेश शासन श्रम कल्याण बोर्ड में संचालक नियुक्त हुए अमृत जैन

Ravi Sahu

शासकीय महाविद्यालय पीथमपुर की और से नेचर कैंप का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment