Sudarshan Today
JHANSHI

नगर में आज निकलेगी भव्य श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अक्षत कलश यात्रा 

जिला ब्यूरो चीफ आनन्द साहू

बरुआसागर | आने वाले साल में बाईस जनवरी वो ऐतिहासिक दिन होने वाला है, जिसका करोड़ो राम भक्तों को वर्षों से इंतेज़ार था | राम मंदिर उद्धघाटन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और इस महाउत्सव का उत्साह भी सीधे तौर पर देखा जा सकता है | इसी के चलते कई गांव शहरों में अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है जिससे माहौल और भी राममय हो रहा है | झाँसी के नगर बरुआसागर में भी अक्षत कलश यात्रा का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा , आज 30 दिसंबर को श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अक्षत कलश की भव्य कलश यात्रा नगर के बस स्टैंड से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेगी | आयोजक श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति ने सभी नगरवासियों व् रामभक्तों से यात्रा में सम्मलित होकर इसे ओर भी भव्य बनाने के लिये आमंत्रित किया है और सभी से अपने अपने घरों से पुष्पवर्षा कर स्वागत करने का आग्रह किया | आयोजक समिति ने कहा कलश यात्रा में महिलाएं बढ़ चढ़ कर सम्मलित हों और इसे भव्य बनायें |

Related posts

भाजपा नेता पं. शशिकांत मिश्रा भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत

Ravi Sahu

डाॅ० संदीप ने नन्दिनी के पैर पखारकर एवं उपहार देकर किया विदा

Ravi Sahu

जवाहर पब्लिक इंटर कॉलेज एवं ओम शांति किड्स होम स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

Ravi Sahu

जेड आर यू सी सी के सदस्यों ने किया नए मण्डल रेल प्रबन्धक का स्वागत

Ravi Sahu

39 वें वर्ष मुहर्रम शरीफ पर झांसी रेलवे स्टेशन पर भंडारे का आयोजन

Ravi Sahu

डॉ. पवन गुप्ता ‘तूफान’ भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत

Ravi Sahu

Leave a Comment