Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष व विधायक उमंग सिंघार की निकली स्वागत रैली

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्तीथ जगह जगह मंच बैनर लगाकर हुआ स्वागत

बाग। गंधवानी विधानसभा में विजय ओर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद गंधवानी के बाग नगर में प्रथम आगमन पर उमंग सिंघार का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष ने माँ बाघेश्वरी देवी जी की पूजा वैदिक मंत्रों के साथ कर माता का आशीर्वाद लिया। विधायक कार्यालय से स्वागत रैली निकाल कर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी तो लोगो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ नेता प्रतिपक्ष श्री सिंघार का स्वागत किया। इस महा विजय अभियान रैली में ढोल- ताशे, बेंड, आदिवासी नृत्य दल सहित बड़ी संख्या में वाहन शामिल थे। खुली जीप पर सवार आदिवासियों के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सभी का अभी वादन स्वीकर कर रहे थे। रैली को लेकर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में होर्डिंग ओर बैनरों के साथ झंडे लगाकर नगर को पाट दिया। विजय स्तंभ चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज मुख्यमंत्री और सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा आप गरीबो की बात विधानसभा में नही करते हो आप विधानसभा में मन्दिर ओर धर्म की बात करते हो। जबकि विधानसभा में प्रदेश के विकास की बात करो सरकार डीजल पर टैक्स घटाये ओर शराब पर बढ़ाये पर ऐसा नही करते है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा बिजली बिल बड़ी राशि के आरहे है सरकार गरीबो की युवाओं की बेरोजगारो की बात करने की बजाय अभी से मन्दिर ओर धर्म की बाते कर ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उमंग सिंघार ने कहा मेरी आवाज दबाने की कोशिश पहले भी हुई मेरी आवाज को कोई बन्द नही कर सकता क्यो की आप सब मेरे साथ हैं तो में आपकी आवाज बनकर ओर ज्यादा आपकी आवाज बुलन्द करूंगा।श्री सिंघार ने कहा में बैकलॉग पदों को भरने की बात करता हूँ तो मुख्यमंत्री महाँकाल की बात करते है। विधायक सिंघार को खतरनाक मोड़ में झंवर परिवार द्वारा लड्डुओं से भी तोला गया।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप अगाल ने किया। स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित झंवर ने स्वागत भाषण दिया।

Related posts

पहलवान यादव को गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

Ravi Sahu

नारायणगंज नगर में बेधड़क दौड़ रहे ओवरलोड सवारी वाहन , पुलिस प्रशासन खामोश

Ravi Sahu

क्या सांसद महोदय ढाल सिंह बिसेन के दबाव के चलते किया गया है धान केंद्र परिवर्तित

Ravi Sahu

सोयाबीन के दाम और गुणवत्ता को लेकर कृषि उपज मंडी में हुआ हंगामा, पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला

Ravi Sahu

टिप्पणी करने वाली पुष्पा विद्यालय की शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Ravi Sahu

जिला न्यायधीश अम्बुज पाण्डेय ने आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ताओं से व्ही.सी.के माध्यम से किया संवाद

Ravi Sahu

Leave a Comment