Sudarshan Today
baitul

भाजपा कर्यालय सहित सभी बूथों पर मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की 99 वी जयंती

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल रामेशवर लक्षणे जिला ब्यूरो चीफ

मुलताई; भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आज दिनांक 25 दिसंबर को मुलताई नगर के सभी बूथों सहित भाजपा कार्यालय मुलताई पर 99 वी जयंती मनाई गई। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सभी बूथों पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाने के संगठन के निर्देश के अनुसार सबको सूचित किया था। नगर के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को मनाया। भाजपा अपने छह प्रमुख उत्सवों में से एक उत्सव के रूप में अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाती हैं। सभी बूथों पर अटल जी की जयंती मनाने के साथ भाजपा कार्यालय पर भी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरी उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के बारे में कार्यकर्ताओ से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे उनका सभी के साथ संवाद होता था। अटल बिहारी वाजपेयी एक उत्कृष्ट कवि होने के साथ साथ एक प्रखर वक्ता थे। उनके भाषण देने का अंदाज सबको आकर्षित करता था। उन्होंने राजनीति में सिद्धांतो को प्रमुखता से रखा। अपने तीन बार के प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्होंने भारत को कई क्षेत्रों में प्रसिद्धि दिलाई। कारगिल विजय, परमाणु परीक्षण कुछ ऐसे कार्य हैं जिनसे भारत की सामरिक क्षेत्र की ताकत को उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया। संगठन में जनसंघ की स्थापना से लेकर भाजपा की 1980 की स्थापना तक जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे उन्होंने भाजपा को पार्टी के तौर पर शीर्ष पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से ग्रामों को पक्की सड़क से जोड़ा । आज भाजपा जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं और देश में सबसे ज्यादा राज्यों में भाजपा की ही सरकार हैं वहा अटल जी के विचार और उनके कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता के कारण ही संभव हो पाया हैं। उनका भारतीय राजनीति को और भाजपा को पार्टी को तौर पर शीर्ष पर पहुंचाने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।इस जयंती कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, मनीष माथनकर, धर्मराज कनाठे,विनोद इरपाचे, मंडल अध्यक्ष गणेश साहू,विजय घोड़की, विजय शुक्ला,अजाबराव देशमुख,भास्कर मगरदे, राजेश पाठक,महेंद्र कास्लेकर, मनोज उईके,महेंद्र जैन, कीर्ति यादव,बब्बल सेवतकर, बीरबल डोंगरदिये, श्यामू ढोमने,राजू चोपड़े, राजू चौहान,संदीप भार्गव,पन्ना लाल साहू, राघवेंद्र रघुवंशी ,निलेश चावरिया, गगन साहू, भूषण चौधरी,अभिषेक खंडेलवाल,पूजा पाटिल ,गंगा देशमुख,सोनाली गोहिते,ललिता बुवाड़े, रविन्द्र पवार,महेंद्र साहू, भूपेश साहू, दीपक खंडारे,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।राघवेंद्र रघुवंशी भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई

Related posts

ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल पर होगा विवादों एवं समस्याओं का निराकरण

Ravi Sahu

राहिल काबरा ने मेरे नाम से बनाया था वाहन खरीदी का स्टांप :- ड्रावर शाहनवाज मेरा इस मामले से कोई लेना देना नही मुझे फसाया जा रहा है :- राहिल काबरा एसआई प्रवीण पचौरी को 7 माह से नही मिल रहा वाहन और चालक

Ravi Sahu

किसानों के बीच ड्रोन तकनीक को दिया जा रहा बढ़ावा ग्राम गुवाड़ी में किसानों को ड्रोन के माध्यम से दवाई छिड़काव की दी जानकारी

Ravi Sahu

अक्षता- अभिजीत को आशीर्वाद देने पहुंचे गणमान्य नागरिक

Ravi Sahu

सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर की अपमानजनक टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

Ravi Sahu

नए वर्ष पर दक्षायाणी को मिला नेमप्लेट का तोहफा

Ravi Sahu

Leave a Comment