Sudarshan Today
pachour

ग्राम सेमली ब्रह्मा कुमारीज द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया।

पचोर (हरीश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

किसान अन्नदाता है – ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी

ब्रह्मा कुमारीज द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष में अतिथि रामविलास लोधी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, रामनारायण रुहेला पूर्व पूर्व मंडल अध्यक्ष, फूल सिंह नगर नावान्कुर संस्थान के अध्यक्ष, संतोष कुमार नागर उप सरपंच, ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी, एवं समस्त गनमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक, पुष्प, पट्टे एवं स्वागत नृत्य एवं दीप प्रचलन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि अपने विचार रखते हुए रामविलास लोधी जी ने कहा भारत की उन्नति किसान ही कर सकता है हम सभी किसान पुत्र हैं हम भाग्यशाली हैं जो हमारे पूर्वज इस भूमि को संभाल कर और सजा कर रखा है ताकि आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिले। और ब्रह्माकुमारी संस्था की गरिमा करते हुए कहा कि ब्रह्मा कुमारीज दीदियां अपनी त्याग तपस्या से सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं जो हमारे बीच में आकर हमें मार्गदर्शन देते हैं। ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां पर भारत के ज्यादातर जनसंख्या खेती पर निर्भर है इसलिए किसानों का बहुत महत्व है जब किसान आनज उगाता है तब वह लोगों की थाली में आता है। इस दिवस का आयोजन भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह चौधरी के सम्मान में उनके जन्मदिवस के रूप में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। भारत देश की शान है किसान,राष्ट्र का मान है किसान, त्याग ,तपस्या,संघर्ष की मूरत है किसान। प्रतिदिन के सम्मान के लायक है किसान। अगर किसान खेती करना बंद कर देगा तो भारत विनाश में बदल जाएगा ।सभी कारखाने फैक्ट्रियां बंद हो जाएगी, इसीलिए परमात्मा ने मनुष्य का जीवन चलाने के लिए किसानों को निमित्त बनाया है इसलिए कहा गया है किसान अन्नदाता है। लेकिन आज किसान अधिक अनाज उत्पन्न करने की लोभ में रासायनिक दवाई डालकर जमीन को बंजर बना रहे हैं इसके कारण अनाज खाने लायक नहीं है। अन्न का सात्विक होना ही महा परिवर्तन है इसलिए जैसा अन्न वैसा मन, जैसा मन वैसा तन। आज मानसिक और शारीरिक का रोग बढ़ने का कारण है मन के विचार शुद्ध नहीं है उसे हमें परमात्मा से योग लगाकर मन को शुद्ध करना है जैविक और योगी खेती करना है जिससे हमारा अन्य सात्विक, शुद्ध, पौष्टिक रहेगा।फूल सिंह नागर संस्थान के अध्यक्ष ने कहा आज फसल का नुकसान हम खुद कर रहे हैं रासायनिक दवाई डालकर। अन्य अतिथि ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किया। ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने राजयोग के द्वारा परमात्मा गुणों शक्तियों का अनुभव कराया। ब्रह्माकुमारी मोनिका दीदी ने सभी किसान भाइयों से प्रतिज्ञा करवाई। संस्था के द्वारा अतिथियों को ईश्वरीय सौगात दी गई।विद्युत मंडल के सुपरवाइजर भ्राता गिरिराज पाटीदार जी ने सकुशल मन संचालन किया। कार्यक्रम का आभार कैलाश नागर जी ने किया अंत में सभी किसान भाइयों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Related posts

छबड़ा बस ने अनियंत्रित होकर पलटी खाई।

Ravi Sahu

पचोर में राज्यसभा सांसद भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का अखिल भारतीय जात महासंघ ने जोरदार स्वागत किया।

Ravi Sahu

पचोर गौरव दिवस आयोजन में नगर परिषद ने निकाली विशाल पर्यावरण बचाओ रैली।

Ravi Sahu

विवेकानंद आइडियल पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Ravi Sahu

कांग्रेसियों ने किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राघौगढ़ विधायक का जोरदार स्वागत

Ravi Sahu

हनुमान जयंती पर अय्यापुर के बालाजी सरकार धाम पर हनुमानजी को चढ़ाएंगे ध्वज निशान, भंडारा भी होगा वर्षों से मंदिर में मनाया जा रहा है हनुमान जन्मोत्सव का पर्व आस्था का केंद्र बना धाम

Ravi Sahu

Leave a Comment