Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से

आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो

– भाजपा जिलाध्यक्ष ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश, ईश्वर चौहान जिला प्रभारी नियुक्त
बुरहानपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक निकाली जाएगी। जिसको लेकर ज़िले में भाजपा ने तैयारियों शुरू कर दी है। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सहभागिता करेगी। यह यात्रा जिले की नेपानगर और बुरहानपुर विधानसभा में 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने जिला प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, नगर पालिक निगम की महापौर, पार्षद गणों को अभी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
ईश्वर चौहान जिला प्रभारी नियुक्त
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के निर्देश पर जिला महामंत्री एवं जिला कार्यालय प्रभारी डॉ. मनोज माने ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला प्रभारी अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान को नियुक्त किया गया है।

Related posts

एक दिवसीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Ravi Sahu

नतीजों की परवाह नहीं किन्तु भाजपा से मुकाबला डट कर करेंगे कांग्रेसजन लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही बैतूल लोकसभा क्षेत्र

Ravi Sahu

एंबुलेंस व ईएमटी की सूझबूझ से बुजुर्ग पुरुष सुरक्षित

Ravi Sahu

तहसील हुजूर के ग्राम पंचायत शाहपुर में शासकीय रास्ते को खोदकर कब्जे में लेने की कोशिश ओबीसी महासभा के संज्ञान में आया मामला       

Ravi Sahu

रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन महिला मोर्चा ने ली आंगनवाड़ी गोद मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान पखवाड़े का शुभारंभ

Ravi Sahu

अनरजिस्टर्ड श्रीनगर काॅलोनी को लोन स्वीकृत न करने एवं पूर्व में स्वीकृत किये गए लोन की सर्च की जांच करने लीड बैंक अधिकारी को दिया आवेदन

Ravi Sahu

Leave a Comment