Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

आपकी सरकार आपके द्वारा का कार्यक्रम

संवाददाता सुदर्शन टुडे

मोहम्मद इब्राहिम स्टेट हेड झारखंड

ग्राम पंचायत नीमडीह के ग्राम पुराना चाईबासा स्थित साधुबासा मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 6 /12/ 2023 को किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा जानूम सिंह देवगम एवं कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से ग्राम पंचायत नीमडीह की मुखिया श्रीमती सुमित्रा देवगम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर चाईबासा श्री अमिताभ भगत, अंचल अधिकारी श्री कारू मारडी, उप प्रमुख प्रेम पूर्ति, मुखिया सुमित्रा देवगम, मानकी दलपत देवगम, मुंडा अर्जुन देवगम, एवं ग्राम पंचायत नीमडीह के वार्ड सदस्यों,पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । कार्यक्रम को सर्वप्रथम मुखिया सुमित्रा देवगम ने संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों , जनप्रतिनिधियों, एवं कुल 22 विभाग के द्वारा लगाए गए कर्मचारियों का अभिवादन किया गया। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि दिकु संवैया, विधायक प्रतिनिधि सूमी सिंकु , उप प्रमुख प्रेम पूर्ति, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर चाईबासा के द्वारा भी संबोधित किया गया। सभी ने अपने संबोधन में झारखंड सरकार द्वारा दी जा रही अबुआ आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शिक्षा हेतु गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, चिकित्सा अनुदान, इत्यादि अनगिनत योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है इस पर उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों के बीच कल 100 कंबल का वितरण भी किया गया। गुटुसाई आजीविका महिला ग्राम संगठन को 60 लाख 90 हजार एवं पुराना चाईबासा आजीविका महिला ग्राम संगठन को तीन लाख रुपये अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। कृषि विभाग एवं आत्मा के सौजन्य से कल नौ किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया गया । पुराना चाईबासा के दो लाभूकों के बीच के सी सी का 50000 का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानकी दलपत देवगम, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ,पंचायत सेवक मोयका बिरूवा, मटकमहातु मुखिया जूलियाना देवगम, टेकराहातु मुखिया, पंचायत समिति सदस्य यशोमती मोंहती, वार्ड सदस्य जुलायनी कोड़ा, अमोल विश्वकर्मा, सुनीता देवी, ज्योति सोए, जुरिया देवगम, गुरुवारी देवगम, कुमी गोप, प्रिया देवगम, एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।उपस्थित थे। मंच का संचालन रंजन सिंह के द्वारा किया गया।

Related posts

हाईडेलबर्ग सीमेंट दमोह ने अल्ट्राटेक सीमेंट सीधी को 29 रन से पराजित किया

asmitakushwaha

बीएमओ ने दिलाई सुशासन की शपथ

Ravi Sahu

खरगोन कलेक्टर ने नन्हे बालक के इलाज के लिए दी 20 हजार की आर्थिक सहायता

Ravi Sahu

आम से भरा ट्रक पलटा झुमकी घाट पर

Ravi Sahu

ढीमरखेड़ा पुलिस ने पकड़ा मोटर पंप चोर

asmitakushwaha

मध्‍य प्रदेश के डिंडौरी में भगवान को इंसान बनाकर दस्तावेजों में बन गए उनके वंशज

asmitakushwaha

Leave a Comment