Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के निमित्त प्रमंडलीय आयुक्त ने पदाधिकारीयों व विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ कि बैठक

 संवाददाता सुदर्शन टुडे

मोहम्मद इब्राहिम स्टेट हेड झारखंड

चाईबासा/ पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार के अध्यक्षता तथा आयुक्त के सचिव प्रेम कुमार तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम बंधन लॉन्ग व विभिन्न राजनीतिक दलों यथा कांग्रेस, झामुमो, भाजपा, राजद, आप, बसपा, जदयू, झारखंड पार्टी आदि के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा उपस्थित राजनीतिक दल के सदस्यों संग 18 वर्ष या से ऊपर आयु के सभी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस दौरान बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 अंतर्गत स्वच्छ, समावेशी एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ के द्वारा डोर टू डोर कैंपेन चलाकर नए मतदाताओं का निबंधन तथा मतदाता सूची में दर्ज जानकारी में सुधार आदि से संबंधित आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि इस निमित्त सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अपील है कि वे सभी अपने स्तर से भी क्षेत्र में छूटे हुए योग्य नागरिकों का निबंधन करवाने हेतु आवश्यक पहल करें। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कैंपेन चलाकर 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का निबंधन कार्य भी प्रगति पर है।इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से रंजन प्रसाद, आम आदमी पार्टी से कर्म सिंह मुंडा, झामुमो से इकबाल अहमद, सोनाराम देवगम, आरजेडी से आफताब आलम, बीएसपी से जेम्स हेम्ब्रम, झारखण्ड पार्टी से रेयांस सामड व जदयू से विश्राम मुंडा उपस्थित रहे।

Related posts

प्रमुख सचिव ने सीएम हेल्पलाईन पर उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला पंचायत को दिया प्रशंसा पत्र

Ravi Sahu

संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

*पीथा-कुई फोरलेन पर कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना…. पहले भी एक व्यक्ति की जान जा चुकी है

Ravi Sahu

बेमौसम बारिश व ओलवृष्टि से किसान की फ़सल नुकसान

Ravi Sahu

अवैध निर्माण के बीच में फसा मेडिकल कॉलेज नगर पालिका सीएमओ बेखबर

asmitakushwaha

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में

asmitakushwaha

Leave a Comment