Sudarshan Today
MANDLAमध्य प्रदेश

आज 12 अक्टूबर को प्रियंका गांधी जी मंडला में मां नर्मदा एवं चौगान की मढिया का करेंगी पूजन, रामनगर में आमसभा को करेंगी संबोधित

 

सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

 

मंडला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज 12 अक्टूबर को मंडला पहुंचकर रामनगर में आमसभा को संबोधित करेंगी।

इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ एवं राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला सहित बड़ी संख्या में प्रदेश के कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रियंका गांधी के मंडला आगमन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गोंडवाना साम्राज्य की ऐतिहासिक धरोहर और गोंड राजाओं की नगरी रामनगर में आज 12 अक्टूबर को प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय हुआ है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी का आदिवासियों से विशेष लगाव रहा है। इसलिये प्रियंका गांधी की इच्छा ऐसे क्षेत्र में जाकर अपनी बात रखने की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी तय कार्यक्रम के अनुसार आज 12 अक्टूबर को हेलीकाप्टर द्वारा 11:30 पर हेलीपैड में पहुंचेगी। उसके बाद चौगान की मढ़िया में दर्शन कर, शंकर शाह-रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नर्मदा पूजन के बाद वे आम सभा को संबोधित करेंगी।

Related posts

दिव्यांग तथा 85 वर्ष आयु से अधिक वर्ग के पात्र मतदाताओं को मिलेगी। होम वोटिंग की सुविधा,

Ravi Sahu

वन समिति की राशन दुकान के अध्यक्ष और संचालक पर लगाई जा चुकी है रासुका…..

Ravi Sahu

खरगोनजिलें के प्रमुख मंदिरों पर विशेष लाइटिंग, ध्वज पताका और होगा शंखनाद*

Ravi Sahu

गेंहू के समर्थन मूल्य पर सवा सौ रूपए बोनस राशि जारी, अब किसानो को प्रति क्विंटल 2400 रूपए देय होंगे

Ravi Sahu

महिला स्वसहायता समूहो की उपस्थित मे अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंडल अमरपुर मे शक्ति वंदन कार्यक्रम सम्पन्न

Ravi Sahu

राजगढ़ मैं निवेशक जागरूकता कार्यक्रम हुआ अयोजित  जिसमें शेयर बाजार निवेशक स्कोर्स कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, इस आयोजन में मुख्य अतिथि रही ( सुश्री सोनिया शाह )

Ravi Sahu

Leave a Comment