Sudarshan Today
talen

जन आशीर्वाद यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मुकेश यादव

यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी कि यात्रा नहीं है :- श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया

तलेन — भाजपा द्वारा विकास यात्रा के बाद जन आशीर्वाद यात्रा निक निकाली जा रही है। जिससे आने वाले विधानसभा में भाजपा की विजय हो गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के होने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। क्योंकि श्रीमंत सिंधिया नगर में पहली बार आए हुए थे। जन आशीर्वाद यात्रा में सांसद,विधायक, पूर्व विधायक नगर व क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे। आम सभा को संबोधित करते हुए श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की जीवन में लक्ष्य अगर है तो जन सेवा का है प्रगति का है वो विकास का है। जीवन में लक्ष्य राजनीति नहीं होना चाहिए जीवन में लक्ष्य जन सेवा होना चाहिए और राजनीति केवल और उसे लक्ष्य की पूर्ति करने का माध्यम होना चाहिए। यह यात्रा जन आशीर्वाद यात्रा भारतीय जनता पार्टी की यात्रा नहीं यह यात्रा मध्य प्रदेश सरकार की यात्रा नहीं यह यात्रा अगर है तो मध्य प्रदेश की जन-जन की प्रगति और विकास की यात्रा है। जन-जन आशीर्वाद यात्रा आपकी यात्रा है। कांग्रेस ने चुनाव में कहा था हर किसान का कर्ज माफ किया क्या किसी किसान का कर्ज माफ। कांग्रेस के बड़े नेता आते थे। किसान भाई चिंता मत करना अगर 10 दिन में सरकार ने किसान के बिल माफ नहीं किया तो हम मुख्यमंत्री को बदल देंगे 10 दिन निकल गए 3 महीने निकल गए 6 महीने निकल गए 15 महीने निकल गए एक किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ लेकिन 26 लाख झूठे प्रमाण पत्र ऐसे ही मंच से वितरित किए गए कांग्रेस की सरकार के द्वारा और जब मैंने मुद्दा उठाया तो मुझसे कहा गया सड़क पर आ जाओ 15 महीना में मध्य प्रदेश को दोबारा बीमारू राज्य की श्रेणी में लाने का कार्य कांग्रेस कर रही थी और सरकार बदली शिवराज सिंह जी मुख्यमंत्री बने हमारे प्रदेश के एक करोड़ किसानों का ब्याज माफ करने का कार्य अगर किसी ने किया तो वह हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किया है।

Related posts

हवा तूफान से वर्षों पुरानी इमली का पेड़ गिरा बिजली का खंभा गिर गए एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया

Ravi Sahu

9 अगस्त को तलेन में मनाया जाएगा आदिवासी दिवस बैठक संपन्न

Ravi Sahu

उप तहसील कार्यालय का होगा नव निर्माण नायब तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ देखि उचित जगह

Ravi Sahu

भाजपा के ही सरपंच कर रहे खुलकर भ्रष्टाचार घोटाले नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत में आने वाली ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला

Ravi Sahu

तलेन नरसिंहगढ़ सारंगपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलो में अवेध क़ालोनीयों कीं भरमार।

Ravi Sahu

एसबीएस हाई सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट 

Ravi Sahu

Leave a Comment