Sudarshan Today
Other

सेंवड़ा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी घोषित हुए संजय दुबे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

सुनील सेन जिला ब्यूरो चीफ सुदर्शन टुडे दतिया

इन्दरगढ़,आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय दुबे को सेवड़ा विधानसभा से उम्मीदवार बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह कार्यकर्ताओं ने उनके टिकट घोषित होने पर बाजार में आतिशबाजी की एवं माला कहना कर बधाई दी एवं प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिहं सोमवंशी ने सूचना दी कि आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री मा. अरविंद केजरीवाल जी ने मध्यप्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर मध्यप्रदेश में चुनाव का बिगुल बजा दिया है। *इन 10 प्रत्याशियों में पहला नाम सेंवड़ा विधानसभा का है जहाँ से संजय दुबे को आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर संजय दुबे जी ने मां पीताम्बरा का आशीर्वाद लिया जिसके बाद संजय दुबे इन्दरगढ़ पहुंचे वहाँ पर मां शीतला का आशीर्वाद लेकर आगे की रणनीति हेतु इन्दरगढ़ कार्यालय पहुंचे वहाँ पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मीटिंग लेकर आगामी चुनाव की रणनीति तय की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संजय दुबे जी का स्वागत किया एवं बधाईयाँ दीं। इस मौके पर सेंट्रल टीम के द्वारा मा. केजरीवाल जी की गारंटियों को जन जन तक ले जाने की ट्रेनिंग दी गई। उक्त समस्त कार्यक्रमों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिहं सोमवंशी, किसान विंग प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष दीपक भार्गव, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कपूर, युवा जिलाध्यक्ष कुॅं.भरत सिंह सोलंकी, युवा उपाध्यक्ष रवि कुशवाहा, युवा उपाध्यक्ष केशव झा, आकाश शर्मा, आशीष गुर्जर, अरविंद यादव, पुष्पेन्द्र रावत, जहीर खांन, आशुतोष शुक्ला, टिंकू कुशवाह, आकाश कुशवाह खजूरी, संजू सैन, सोनू शर्मा, सोनू राठौर, दिलीप गोस्वामी, राहुल बघेल, जीतेन्द्र धाकड़, कृष्णकांत नायक, अनिल पचौरी, चन्दन बघेल, संजय कुशवाह, भुवनेश दुबे, भोले झा, अन्नू हरदैनियां, रजत दांतरे, गोलू सैन, भरत सैन, कमल किशोर कर्ण, अनूप नायक, दिलीप महाराज, उपेंद्र गौतम, नवीन चौधरी, सुरेन्द्र यादव, विकाश राजौरिया, अजय झा, रामानन्द साहू, स्वामीशरण झा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

शासकीय हाई स्कूल का बदला शैक्षणिक माहौल- प्राचार्य श्री संतोष मिश्रा

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत परस्वाहा ओर झरौली में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 

Ravi Sahu

आने वाले समय में भारत भवन का नया स्वरूप देखने मिलेगा-संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

Ravi Sahu

रामायण और सुंदरकांड पाठ के साथ

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत डेंगा मोहचार में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Ravi Sahu

भारतीय बौध्द महासभा की बौध्द विहार में बैठक सम्पन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment