Sudarshan Today
JHANSI

भगवान जगन्नाथ स्वामी शिरोमणि मां कर्मा देवी एवं साहू राठौर जनजागृति अधिकार रथ यात्रा का बरुआसागर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जिला ब्यूरो चीफ आनन्द साहू

बरुआसागर (झांसी) भगवान जगन्नाथ स्वामी शिरोमणि मां कर्मा देवी एवं साहू राठौर जनजागृति अधिकार रथ यात्रा का बरुआसागर साहू कल्याण समिति के द्वारा नगर आगमन पर भव्य स्वागत सत्कार बस स्टैंड स्थित विनोद साहू के प्रतिष्ठान पर किया गया जहां से रथ यात्रा का नगर भ्रमण समाज के पुरुष एवं महिलाओं के साथ प्रारंभ किया गया।जगन्नाथ स्वामी संत शिरोमणि मां कर्मादेवी, साहू राठौर जनजागृति अधिकार रथयात्रा का शुभारंभ 5 सितम्बर 2023 को माँ कर्मा बाई की जन्मभूमि झाँसी से प्रारंभ किया गया। जो कि विभिन्न जिलों सहित ग्रामीण अंचलों से होते हुये। बरुआसागर नगर पहुँची जहां पर बरुआसागर साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव साहू रज्जू भैया के नेतृत्व में नगर के साहू समाज की महिला पुरुषों ने रथ में विराजमान जगन्नाथ स्वामी शिरोमणि मां कर्मा की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। रथयात्रा बरुआसागर बस स्टैंड से कृषि उत्पादन मंडी मार्ग से होते हुये कटरा स्थित राम जानकी मंदिर पर पहुँची जहाँ अराध्य देवी माँ कर्माबाई की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। रथयात्रा भ्रमण के द्वारा लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत सत्कार एवं प्रसाद वितरण किया गया।जगन्नाथ स्वामी संत शिरोमणि मां कर्मा देवी, साहू राठौर जनजागृति अधिकार रथ यात्रा के मुख्य संयोजक जगदीश साहू, संपूर्णानंद गुप्ता, हरभजन साहू, जे पी साहू ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह यात्रा का मूल उद्देश्य है। कि जिस तरह से हमारे साहू समाज को प्रत्येक क्षेत्र में उपेक्षित किया जा रहा है। समाज को सम्मानजनक स्थान नहीं दिया जा रहा है। जिससे समाज में रोष व्याप्त है समाज के द्वारा मौलिक अधिकारों के हनन की पूर्ति के परिपालन में उत्तर प्रदेश के संयुक्त साहू समाज के सहयोग से उत्तर प्रदेश के 65 जिलों से होते हुए 25 नम्वर 2023 को लखनऊ स्थित रामबाई मैदान में महायात्रा के साथ रथ यात्रा का समापन होगा। जहाँ पर साहू समाज के महाकुंभ, महारैली का आयोजन किया जाएगा।रथयात्रा में प्रमुख रूप से प्रेमनारायण साहू, व्यापारी नेता संतोष साहू, राकेश साहू, विजय साहू, रंजीत साहू, महेश साहू, महामंत्री गणेश प्रसाद साहू, एडवोकेट रामसेवक साहू, पार्षद कमलेश साहू, पार्षद नरेश साहू, राजेश साहू, धर्मेंद्र साहू, विनोद साहू, सियाराम साहू, महेंद्र साहू, मदन लाल साहू, मनीष साहू, अमित साहू, आनंद साहू, अनूप साहू, देवेंद्र साहू, सचिन साहू, विजय साहू, पंकज साहू, जगदीश साहू, राशि साहू, संध्या साहू, खुशबू साहू, आदि समाज की महिला, पुरुष शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत मे साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव साहू रज्जू भैया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

स्त्री सौंदर्य का प्रतीक: बिहार की टीकुली कला

Ravi Sahu

सैंकड़ों समर्थकों के साथ किया नामांकन

Ravi Sahu

दिव्यांग के सम्मान में भारतीय जागृति मिशन मैदान में

Ravi Sahu

दीनदयाल सभागार में आयोजित होगी नॉर्थन इंडिया की सबसे बड़ी मिस्टर एंड मिस नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप

Ravi Sahu

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर मैं बनूंगी मिस बुंदेलखंड- द वूमेन पावर फिल्म की प्रेसवार्ता का आयोजन

Ravi Sahu

विश्व धरोहर दिवस पर स्मारक भ्रमण एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Ravi Sahu

Leave a Comment