Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में शिक्षक श्री अवार्ड से सम्मानित होंगे मनोज दुबे 

 सुनील शर्मा सुदर्शन टुडे

कांटाफोड़ – शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर 2023 को नई दिल्ली में मनोज दुबे को, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड ” शिक्षक श्री अवार्ड ” से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली के कृष्ण मेनन सभाग्रह में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में नेपाल के महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति न्याय मूर्ति परमानंद झा के मुख्य आतिथ्य में यह सम्मान दिया जाएगा। नगर कांटाफोड़ के नाम को अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने शैक्षिक एवं साहित्यिक कार्य के द्वारा कई बार गोर्वान्वित करने वाले शिक्षक मनोज दुबे को अंतर्राष्ट्रीय मंच, भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन में यह अवार्ड दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थंसिंह रावत करेंगे, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय होंगे, कार्यक्रम में 22 देशों के राष्ट्रध्वज की साक्षी एवं प्रतिनिधियों का आतिथ्य रहेगा। कर्म स्थली से विकास तक के सेवा कार्यों को पूर्ण लगन एवं समर्पण भाव से करने वाले शिक्षक को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खोज कर अवलोकन किया जाता हे। अपने विद्यालय के प्रति आत्मा की गहराइयों तक समर्पित इस शिक्षक को इसके पूर्व में भी कई बार शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका हे। क्षेत्र में मनोज दुबे का नाम एक आदर्श शिक्षक के रूप में लिया जाता हे अपने विद्यालय में अध्ययन कराने से लेकर, सभी रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मनोज दुबे , अपने स्कूल को अपना आराधना स्थल और अपने छात्र छात्राओ को अपना आराध्य, अपना ईश्वर कहते हे। मनोज दुबे एक उत्कृष्ट साहित्यकार एवं फ़िल्म गीतकार भी हे। इस अवसर पर उनकी लिखी कविता “शिक्षक” की यह पंक्तियाँ साथर्क प्रतीत होती हे “अब तो एक ही प्रार्थना हे मेरे ईश्वर की इस जीवन को,इन बच्चो की आराधना में ही लगाना, मत बनाना मुझे कुछ और हर जन्म में बस एक शिक्षक ही बनाना। मनोज दुबे शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतवास में कार्यरत हे।”अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले इस सम्मान से सम्पूर्ण क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हे

Related posts

8वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंडलस्तर पर प्रातः जलस्रोतों एवं धार्मिक_स्थानों पर स्वच्छताअभियान अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया

Ravi Sahu

प्रधानमंत्री आवास से लोगों को मिल रहा सपनों का आशियाना, द्वितीय चरण में 1100 लोगों ने नवनिर्मित आवास में किया सामूहिक गृह प्रवेश

Ravi Sahu

मौसम ने बदली करवट बढ़ रहा वायरल फीवर सर्दी खांसी व जुकाम

Ravi Sahu

नगर में आज भव्य रामनवमीं के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के आह्वान पर नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

asmitakushwaha

बैंक में गोली चलने से हड़कम्प ,बैंक गार्ड से हुआ फायर दो लोग हुए चोटिल

asmitakushwaha

अमृत सरोवर अभियान के तहत नवीन तालाब समय-सीमा में बनाये जाएंगे, कॉलेज चौराहा से अतिक्रमण हटाया जाएगा : कलेक्टर

asmitakushwaha

Leave a Comment