Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

रक्षाबंधन- महेश्वर में रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम आयोजित किया

सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ लालू जामलकर खरगोन

संकल्प सुरक्षित पर्यटन स्थल अभियान, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल

खरगोन । मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रक्षाबंधन- संकल्प सुरक्षित पर्यटन स्थल अभियान ‘मुझे मेरा संकल्प याद है’ 30 अगस्त से 7 सितंबर 2023 तक चलाया जा रहा। खरगोन जिले के महेश्वर सहित प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे और रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर संकल्प सुरक्षित पर्यटन का विषय पर केंद्रित करते हुए प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसी के तहत खरगोन जिले के पर्यटन स्थल महेश्वर में रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महेश्वर के पर्यटन स्थल अहिल्या घाट पर विदेशी पर्यटकों, स्थानीय पर्यटकों, स्थानीय व्यवस्थापकों, सुरक्षा गार्ड, स्थानीय नाविकों तथा पुलिस विभाग के कर्मचारियों को पर्यटन सखियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया। वहीं महिला पर्यटकों की सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान जिले के पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी श्री नीरज अमझेरे, पुलिस प्रशासन से श्री रुपेश शर्मा, एसआई श्रीमती प्रियंका तोमर, एएसआई श्री अमृतलाल म्हाले तथा वसुधा विकास संस्थान से संकुल समन्वयक अनीता शर्मा उपस्थित थी।महिला पर्यटक एवं पर्यटन विषय वस्तु पर लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता, पर्यटन सखी शुभंकर निर्माण प्रतियोगिता, पर्यटन सखी रेडियो धारावाहिक, रक्षा सूत्र बंधन आयोजन, पर्यटक रक्षा संकल्प व कजरिया/भुजरिया उत्सव व सावन के झूले जैसी गतिविधियां होंगी। टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर आने वाली महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव उत्पन्न करना है। ताकि वे पर्यटन का सुखद आनंद प्राप्त कर सके। गत वर्ष 2022 में सामुदायिक जागरूकता और संवेदनशीलता उत्पन्न करने के लिए रक्षाबंधन संकल्प सुरक्षित पर्यटन का अभियान 10 अगस्त से 25 अगस्त तक 15 दिवसीय बहु माध्यम से संचालित किया गया था। इस वर्ष 30 अगस्त से 7 सितंबर 2023 तक यह अभियान चलाया जाएगा। संकल्प सुरक्षित पर्यटन अभियान की गतिविधि के तहत रेडियो धारावाहिक पर्यटन सखी का प्रसारण किया जाएगा। 30 अगस्त से 8 सितंबर तक प्रतिदिन प्रात 10ः05 बजे एवं शाम 6ः30 बजे आकाशवाणी से इसका प्रसारण होगा। वहीं पर्यटन सखी कार्यक्रम के लिए भी जिलेवार कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पर्यटन सखी के तहत महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए एक शुभंकर डिजाइन किया जाएगा। इसके लिए प्रतियोगिता रखी गई है। वहीं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता के लिए लघु फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाएगा। जो इसमें विजेता रहेगा, उसे विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।

Related posts

32000 हजार की आबादी वाला शहर खा रहा है धूल नहीं दे रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी ध्यान अब करेगे शहर के लोग आंदोलन

Ravi Sahu

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित हुआ जिला स्तरीय किसान मेला

asmitakushwaha

सबलगढ़ जनपद में 6 जनवरी को होगा मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन

Ravi Sahu

खाती चंद्रवंशीय (क्षत्रिय) समाज की बैठक सम्पन्न समाजजनों द्वारा 21 अगस्त को किया जावेगा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

Ravi Sahu

दो पक्षों में हुआ लाठीचार्ज चार घायल जिला अस्पताल मैं कराया भर्तीदो पक्षों में हुआ लाठीचार्ज चार घायल जिला अस्पताल मैं कराया भर्ती

asmitakushwaha

नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसे बंधक किया जबरन रेप करने वाले दुष्कर्मी को मजिस्ट्रेट ने सुनाई 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा ,ठोंका जुर्माना, मदद करने वाले आरोपी की पत्नी को भी भुगतनी होगी 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

Ravi Sahu

Leave a Comment