Sudarshan Today
pachour

सराय भवन पचोर में हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया ने फहराया तिरंगा, पुलिस जवानों ने मार्च पास्ट की सलामी ली

पचोर (हरीश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

सराय भवन पचोर में मुख्य समारोह आयोजित किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया ने तिरंगा फहराया। पुलिस के जवानों ने कदमताल करते हुए जोश को दिखाया और शौर्य का प्रदर्शन कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। गांधी चौक पर वरिष्ठ पार्षद बद्रीलाल भंडारी द्वारा झंडा वंदन किया गया। पुराने नगर परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिप्रसाद जाटव द्वारा झंडा वंदन किया गया थाने में थाना प्रभारी डीपी लोहिया द्वारा वही तहसील में तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव द्वारा झंडा फहराया गया। वही नगर के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं सहित अन्य सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के वर्षगांठ पर लोगों ने खुशियां मनाई। वही नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया ने सभी को स्वत्रंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए देश की स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले वीर सेनानियों के त्याग, बलिदान, महापुरूशों के संघर्ष एवं जीवन आदर्शों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कई वर्षों तक चले स्वाधीनता आंदोलन के पश्चात् जब देश स्वतंत्र हुआ तभी से लेकर आज दिन तक पूरे हर्ष उल्लास एवं उत्साह के साथ हम सब आजादी का जश्न मना रहे हैं। आजादी के बाद भारत में नवीन क्रांति का सूत्रपात हुआ तथा देश सुख समृद्धि और खुशहाली की ओर बढ़ने लगा। वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी नवीन आयाम स्थापित हुये हैं यह सारा श्रेय देशवासियों को जाता है। ओर श्री करोड़िया ने नगर में चल रहे विकास कार्यो के बारे में लोगो को बताया वही आगामी समय मे होने वाले कार्यो पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया वरिष्ठ पार्षद सुधीर गुप्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष राम भरोसा यादव दामोदर लहरी बद्रीलाल भंडारी भगवान सिंह गुर्जर सीताराम लहरी विकास दीक्षित राधेश्याम गुर्जर सुनीता गुर्जर अमन मुंदेरिया दीपक जाटव शेखर वनवाड़े महेश कुशवाहा अशरफ अली कुरेशी मुबारिक मंसूरी रघुराज राणा रामबाबू सक्सेना सुरेश विरमाल रवि शर्मा सुदर्शन सोनी राम धाकड़ भागीरथ साहू राजेश भारतीय राधेश्याम कुशवाहा उदय सिंह जाटव दिलीप कुशवाहा गोलू भंडारी शैलेंद्र मालवीय कैलाश विजयपुरिया राधेश्याम साहू संजय यादव अजय साहू रमाकांत शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिप्रसाद जाटव रामचंद्र खरे दुर्गेश शर्मा जाकिर भाई बंटी मिडानिया अनिल मिडानिया सुनील सक्सेना कुलदीप खरे राजू उपाध्याय सहित कई गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

लायन्स क्लब पचोर द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर में 375 मरीजों की जांच 52 मरीज आपरेशन के लिए चयनित किया।

Ravi Sahu

वक्फ बोर्ड समिति पर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश

Ravi Sahu

श्री श्री विनायक मित्र मंडल द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जयंती मनाई

Ravi Sahu

4 फरवरी को भोजपुरीया हनुमान मंदिर सेवा समिति की बैठक आयोजित होगी।

Ravi Sahu

संतोष मित्तल स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से समझाया मतदान का महत्व

Ravi Sahu

कर्नाटक से पांच पांतों की यात्रा कर प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाते वक्त संत श्री लक्ष्मीपति महाराज कर नगर में जोरदार स्वागत हुआ।

Ravi Sahu

Leave a Comment