Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं के मन में विश्वास और आत्म सम्मान बढ़ाया है- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायसेन (म0प्र0) समाचार

रायसेन में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राशि अंतरण कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन, 10 अगस्त 2023

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 अंतर्गत आयोजित लाड़ली बहनों के बैंक खाते में राशि अंतरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम का कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों की जिदंगी बदलने वाली योजना है। इस योजना ने महिलाओं के मन में विश्वास और आत्म सम्मान बढ़ाया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू के मान से राशि अंतरित की गई है। रायसेन जिले की भी दो लाख 40 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खाते में राशि जमा की गई है। उन्होंने कहा कि योजना के दूसरे चरण में 21 से 23 साल की बहनों का तथा जिन बहनों के पास ट्रेक्टर है, उनका पंजीयन किया जा रहा है। अगले माह छूटी हुई बहनों का पंजीयन किया जायेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंशा है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महिलाओं की आमदनी हर महीने कम से कम 10 हजार रू हो। इसके लिए महिलाओं को स्व-सहायत समूहों सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, विवाह तथा आर्थिक समृद्धि के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना-2, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली बहना योजना सहित अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारा मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहाँ स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं की आर्थिक उन्नति और कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चला रहे हैं जिनका लाभ प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हर मामले में विकास के काम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जिले में दो लाख 40 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। वर्तमान में 21 से 23 आयु वर्ग की महिलाओं का लाड़ली बहना योजना में पंजीन किया जा रहा है। साथ ही ऐसी महिलाएं जिनके घर में ट्रेक्टर है, उन्हें भी योजना का लाभ देने हेतु पंजीकृत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाकर जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना थीम सांग पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुती दी गई। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा भी भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना…. गीत पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम स्थल पर रीवा में आयोजित मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत, श्री जमना सेन, महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

खरगोन जिले में आकस्मिक निरीक्षण में 6 व्यापारियों पर पांच गुना मंडी शुल्क अधिरोपित किया

Ravi Sahu

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के पाचवे दिन धुम धाम से श्रीकृष्ण व रूखमणी का विवाह संपन्न हुआ

Ravi Sahu

आगामी होली पर्व को शान्तिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पीस कमेटी की हुई बैठक 

Ravi Sahu

किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

asmitakushwaha

घर से पार्टी मनाने का कहकर ले गए एक युवक की दो लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी

Ravi Sahu

आधा दर्जन वारंटी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली की कार्रवाई*

Ravi Sahu

Leave a Comment