Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा शासकीय गतिविधियों की समीक्षा

 रायसेन, 07 अगस्त 2023

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा विभिन्न विभागों के समय सीमा वाले विभागीय पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 09 अगस्त से मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर शिला फलक स्थापना, पंच प्रण प्रतिज्ञा, अमृत वाटिका की स्थापना, वीरों का वंदन, हर घर तिरंगा फहराने जैसे कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इसके अलावा मिट्टी यात्रा के तहत हर पंचायत से मिट्टी लेकर कर्तव्यपथ दिल्ली स्थित अमृत वाटिका में पहुंचाई जाएगी। साथ ही नगरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं।कलेक्टर श्री दुबे ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान तथा आगामी समय में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले स्कूटी वितरण कार्यक्रम के संबंध में भी चर्चा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अन्य विभागों की गतिविधियों तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जितेंद्र यादव बने सांसद प्रतिनिधि

Ravi Sahu

भाजपा विरोधी पार्टी को नही मिल रहे प्रत्याशी जबरन बनाया दूल्हा फार्म उठाने की स्थिति में विरोधी दल के कई लोग हमारे संपर्क में -: मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव

Ravi Sahu

राजपुर के जुलवानिया रोड़ पर लाइट की समस्या का निराकरण करने हेतु डाली नई केबल वही करी पेड़ो की कटाई

Ravi Sahu

मण्डीदीप नगर पालिका के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

asmitakushwaha

पुणे के उद्योग पति ने बाधवगढ़ में दिखाई दरियादिली 6 करोड़ खर्च करने का भेजा प्रस्ताव।

asmitakushwaha

पति-पत्नी के 24 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

Ravi Sahu

Leave a Comment