सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट
मंडला। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार वर्षाकाल के दौरान अतिवृष्टि, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा की संभावनाओं को देखते हुए जनपद पंचायत मोहगांव में आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 8717873763 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी ब्लॉक समन्वयक संजय मनोहर जोशी हैं जिनका मोबाईल नंबर 8234002310 है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।