पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने किया स्वागत
देपालपुर/जैसे-जैसे चुनावी समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज होने लगी है मैं देपालपुर विधानसभा में भी अब कई उलटफेर देखने को मिल रहे हैं वही देपालपुर विधायक विशाल पटेल की कार्यशैली से प्रभावित होकर सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए इस दौरान पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं महेंद्र जोशी ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर एवं कांग्रेसी दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया कांग्रेस में शामिल हुए इन कार्यकर्ताओं की माने तो उन्हें विधायक विशाल पटेल की कार्यशैली एवं क्षेत्र की जनता के सुख दुख में हमेशा खड़े रहना काफी प्रभावित करती रही है और उसी के चलते वह विधायक विशाल पटेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं वही कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं संगठन के प्रभारी महेंद्र जोशी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों का सहयोग ही पार्टी को आगे बढ़ाएगा और कांग्रेस पार्टी अपनी रीति नीति के अनुसार सदैव जन जन और देश की सेवा में डटी रहेगी