Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के लिए कैंपों का आयोजन

 संवाददाता आनंद राठौर

बड़वाह : — नारी सम्मान योजना को लेकर बड़वाह के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कैंप लगाकर महिलाओं के फार्म भरे जा रहे हैं।अभियान के दूसरे चरण में नगर के वार्ड क्रमांक बारह टावर बेड़ी और वार्ड क्रमांक अठारह बजरंग मार्ग और हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नारी सम्मान योजना के कैंप लगाए गए।शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित नारी सम्मान योजना के कैंपों के उद्देश्य को लेकर पार्टी के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा काग्रेस नेता त्रिलोक राठौड़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा घोषित पांच प्रमुख घोषणाओं में महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए हर महीने, गैस टंकी पांच सौ रुपए में सौ यूनिट का बिजली बिल माफ और दो सौ यूनिट का हाफ के साथ कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ किसानों की दो लाख रु की बकाया कर्ज माफी का प्रचार प्रसार के साथ योजना का लाभ दिलाने के लिए महिलाओं के फार्म भरे जा रहे हैं। कैंप स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।कैंप स्थल पर काग्रेस नेता त्रिलोक राठौड़ नरेंद्र पटेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डोंगर खंडाला, प्रदेश प्रतिनिधि सोहन शाह, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला, समाजसेवी मुश्ताक खान, ब्लॉक कांग्रेस के जितेंद्र पाटीदार, ब्लॉक उपाध्यक्ष रवि जैन, टावर बेड़ी कैंप के प्रभारी महिला नेत्री शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष फरीदा खान, नितेश संवारे, गवली मोहल्ले के कैंप प्रभारी शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील यादव, संगठनमंत्री अकील कुरेशी सखावत अली, कमलेश सेन, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष इरफान शेख, राजू गौहर, जूजर अली, गुरवीन भाटिया, अल्प संख्यक विभाग के जिला महामंत्री शेख साकिर, शाहबाज खान आदि ने कांग्रेस जनों के साथ प्रदेश कांग्रेस द्वारा भेजे गए नारी सम्मान योजना के अधिकृत फार्म भरे गए।प्रातः नौ बजे से कैंप स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।

 

*कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक अपने फार्म भरवाए।*

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस संगठन के प्रति नारी सम्मान योजना की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया। प्रदेश में कांग्रेस की लोक कल्याणकारी सरकार बनाने के लिए प्रत्येक वर्ग को महिलाओं ने अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कैंप स्थल पर अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ कैंप में दायित्व निर्वाह कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक अपने फार्म भरवाए।

Related posts

शाला पूर्व शिक्षा किट और OELP चार्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

Ravi Sahu

वैश्य समाज ने 2023 का कैलेंडर का किया विमोचन दशोरा समाज प्रांतीय अध्यक्ष हुकुमचंद गुप्ता रहे शामिल

Ravi Sahu

देवउठनी ग्यारस के बाद शुरू होंगे शादी समारोह, लोगों के सामने खड़ी हो सकती है परेशानी

Ravi Sahu

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का उपवास रख कर कर्मचारियों की मांगो के समर्थन मैं ज्ञापन सोपा गया

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश शाशन द्वारा मिशन अंकुर अभियान के तहत शिक्षको को किया जा रहा प्रशिक्षित द्वितीय बेच का आज प्रथम दिन

Ravi Sahu

ग्राम लकलका में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment