Sudarshan Today
मंडला

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 191773 महिलाओं के खाते में राशि अंतरित

सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले में 1 लाख 91 हजार 773 महिलाओं के खाते में एक हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। जिला मुख्यालय के नेहरू पार्क में भी एलईडी के माध्यम से जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सहायक संचालक महिला बाल विकास रोहित बड़कुल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए योजना को महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर प्रतिपादित किया। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री के संबोधन को एलईडी के माध्यम से सुना। कार्यक्रम के उपरांत लाड़ली बहनों द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं नर्मदा तट पर दीपदान किया गया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आभार वीथिका में संदेश लिखकर महिलाओं के हित के लिए लगातार योजनाएँ संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।मिलने वाली राशि का बेहतर उपयोग करें – कलेक्टर नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र हुई बहनों से मिली। इस दौरान उन्हांेने चर्चा करते हुए योजना के प्रति बहनों की प्रतिक्रिया जानी। कलेक्टर ने पात्र बहनों से चर्चा करते हुए कहा कि योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार की राशि का पारिवारिक, स्वास्थ्य एवं स्वावलम्बन के लिए उपयोग करें। प्रतिमाह मिलने वाली इस सहायता का अपने जीवन को बेहतर बनाने में अधिक से अधिक उपयोग करें। कलेक्टर ने महिलाओं को बैंक की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उन्हें अपने ओटीपी सहित अन्य जानकारी किसी से साझा न करने की समझाईश दी।

Related posts

जिला चिकित्सालय में जारी किये गये श्रवण बाधित दिव्यांग प्रमाण पत्र

Ravi Sahu

विकासखंड निवास जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत महरासिवनी से महमूद खान (चांद ख़ान)बने उपसरपंच

Ravi Sahu

मानिकसरा से स्वास्थ्य अधिकार जागरूकता अभियान प्रारम्भ

Ravi Sahu

ब्लाक घुघरी एव बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंडादेई, के ग्राम झुंझर, ग्राम पंचायत भीमा व ग्राम पंचायत बरिहा में अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन, माननीय विधायक नारायण सिंह पट्टा विधायक बिछिया के कर कमलों से संपन्न हुआ

Ravi Sahu

हर घर तिरंगा’ अभियान अन्तर्गत 1 अगस्त को साईकिल रैली का आयोजन

Ravi Sahu

नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक होगा मतदान 30 सितम्बर को होगी मतगणना एवं परिणाम घोषणा

Ravi Sahu

Leave a Comment