Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

*बहनों के सम्मान में स्वर्णाक्षरों से लिखी जाएंगी तारीख 10 जून 2023*

 

 

 सुदर्शन टुडे से संवाददाता सेवकराम चौबे 9926125481

 

 

कसरावद जून माह की 10 तारीख को प्रदेश के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ेगा, जो स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा। एक बार फिर मध्यप्रदेश देश मे अपनी एक अलग पहचान लेकर उभरा है।इस दिन प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उत्साह लाने के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से एक-एक हजार रूपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये गए। 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री चौहानं द्वारा योजना की घोषणा कर 35 दिनों तक अभियान चलाया। जिसमे लगभग 1 करोड़ 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुवे। उन सभी आवेदकों का परीक्षण कर पात्र आवेदक बहनों के खातों के केवाईसी कार्य युद्व स्तर पर करवाया गया। परिणाम स्वरूप 1 जून से पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र भी वितरण करवाये। शगुन का ₹1 भी ट्रांसफर किया जिसके बाद अपने वादे के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद कर सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की योजना में पात्र बहनों के खातों में राशि हस्तांतरित की। देश की अनूठी इस योजना के प्रति बहनों में जो उत्साह देखने को मिला है।

 

*नगर पालिका पर दिखाया लाइव प्रसारण*

कसरावद नगर पालिका परिषद द्वारा श्री चौहानं के लाइव प्रसारण के कार्यक्रम को नगर परिषद कसरावद पर चलाया गया। जिसमें सैकड़ो बहनों की उपस्थिति रही। बहनों ने पहले प्रदेश के मुखिया श्री चौहानं के दीर्घायु और स्वस्थ रहने के लिए पूजा पाठ कर भजन कीर्तन किये । उसके बाद कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम को देख रही बहनों के चहरे पर एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। जब मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की , बहनों ने भी भाई का हर सुख दुख में साथ देने का भरोसा दिलाया। इस दिन और समय को यादगार बनाने के लिये नगर परिषद की और से पूरी तैय्यारी की गई थी।प्रदेश की सवा सौ करोड़ बहनों में मुख्यालय की जिनके खाते में राशि भेजने का काम भाजपा सरकार ने किया। कार्यक्रम में अलग ही उत्सव का माहौल रहा।कार्यक्रम के पश्चात लाडली बहनों के स्वागत में सुंदर सुंदर नृत्य की कन्याओं ने प्रस्तुति दी। जिसे आवाज़ संस्था के माध्यम से कार्यक्रम को रखा गया था। लाइव प्रसारण के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री ने बताया कि अब 21 वर्ष की बहनों को भी लाडली बहना योजना में शामिल किया जायेगा। साथ इस राशि को धीरे धीरे बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह तक किया जायेगा।

 

*कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित*

समस्त नगर परिषद स्टॉप के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एव भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

नेहरू प्रतिमा पर साफ सफाई नहीं होने से कांग्रेस नेता शैली कीर ने आक्रोश व्यक्त किया

Ravi Sahu

पर्युषण महापर्व के समापन पर पिपरई दिगंबर जैन समाज का निकला चल समारोह

Ravi Sahu

ग्राम सड़ियापानी में आयुष्मान मेले में 610 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Ravi Sahu

बच्चों को तनावमुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पीएन स्मार्ट स्कूल का उद्देश्य: मंगनु प्रसाद पीएन स्मार्ट स्कूल में परीक्षा फल वितरण और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

Ravi Sahu

अस्पताल बिल्डिंग छतिग्रस्त हो सकता है हादसा

asmitakushwaha

खरगोन जिले के समस्त भगोरिया हाट में अवैध शराब का परिवहन जोर-शोर से जारी है एवं चैनपुर भगोरिया, हाट में अवैध शराब बिक्री पर शासन द्वारा रोक लगाई जाए,

asmitakushwaha

Leave a Comment