Sudarshan Today
sironj

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ श्वेता आनन्द त्यागी ने पौधारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन

 जिला व्यूरो चीफ रिमशा खान

सिरोंज। भाजपा महिला मोर्चा मध्यप्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शाजापुर प्रभारी,गिलहरी अभियान एक छोटा सा प्रयास फाउंडेशन की अध्यक्ष,केडीबीएम डायरेक्टर श्वेता आनन्द त्यागी ने अपने जन्मदिन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भोपाल में शिवराज स्मार्ट सिटी उद्यान में किया पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान ने श्वेता आनंद त्यागी के जन्मदिन पर उन्हें आर्षीवाद दिया और सिरोंज-लटेरी विधान सभा क्षेत्र की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान हमेषा ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सन्देश देते है रोज पौधे लगाए प्रकति को बचाये। वही श्वेता आनन्द त्यागी ने कहा मुख्यमंत्री की पौधारोपण पहल यह एक अभिनव पहल है जो पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी। इसी के साथ उन्होने अपील की है कि युवा साथी ये संकल्प लें कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं। इसी तरह विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसर पर पौधारोपण करें। मुख्यमंत्री राजनीतिक क्षेत्र के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी सतत कार्यरत हैं। प्रतिदिन पौधा लगाकर प्रदेश को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में श्वेता आनंद त्यागी के नेतृत्व में युवाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में पौधे लगाए एंव पर्यावरण संरक्षण के लिए गाँव के लोगो को किया जागरूक। इस मौके पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद त्यागी एंव उनकी पुत्री सोना उपस्थित रही।

Related posts

भारतीय मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष बनें – डॉ वसीम

Ravi Sahu

पार्षद ने की सड़क पर डमरीकरण कराने की मांग, सौपा ज्ञापन

Ravi Sahu

भगवान विष्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा

Ravi Sahu

भारतीय मानव अधिकार संगठन ने शहर में नशीले पदार्थो के रोक पर दिया ज्ञापन

Ravi Sahu

निर्मला कान्वेंट स्कूल में धूमधम से मना क्रिसमस पर्व

Ravi Sahu

मतदान दलों को प्रशिक्षण देकर किया रवाना

Ravi Sahu

Leave a Comment