Sudarshan Today
JIRAPUR

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर बांटे कपड़े के थैले

कपड़े के थैले अपनायें, पर्यावरण बचाएं

 

सुदर्शन टुडे (महेन्द्र कुमार) 

 

जीरापुर – नगर मे पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कपडे से बने थैले वितरित किये मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह एवं खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रियव्रत सिंह खींची के आदेशानुसार पर्यावरण बचाओ हेतु प्लास्टिक की थैली को बंद करने का संकल्प लेते हुए, सभी जीरापुर वासियो को कपड़े के झोले का वितरण किया गया, और क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया की प्लास्टिक से बने पॉलीथिन पैकेट का उपयोग ना करें, कपडे से बने थैले का उपयोग कर पर्यावरण को जीवित रखे, जिससे पर्यावरण भी बचेगा और गाय भी सुरक्षित होंगी, आये दिन सुनने मे आता रहता है! की प्लास्टिक से बने पॉलीथिन को हम उपयोग के बाद फेक देते है जिसको गाय खा लेती है, बाद मे उसके दुष्परिणाम सामने आते है, उससे उनको बचना होगा, तभी जाके आप और हम सुरक्षित महसूस कर पाएंगे, इस मोके पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत, कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा पटवारी नेता प्रतिपक्ष कुशाल कुशवाह युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष शाहरुख़ अहमद, राजकुमार जयसवाल एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Related posts

धूमधाम के साथ निकली भगवान शिव की बारात, शिव मंदिरों पर हुए कार्यक्रम

Ravi Sahu

गो शाला में मृत गायों पर विचरण करती गायो का विडियो वायरल के बाद गायो को दफनाया

Ravi Sahu

गौशाला में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि गौशाला का संचालन शासन के अनुदान से नहीं श्रम सेवा से चल रहा है

Ravi Sahu

सामाजिक बैठक में निर्णय लिया

Ravi Sahu

एक स्थान एक समय पर संघ की 38 शाखाओं ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव

Ravi Sahu

जीरापुर में घने कोहरे के साथ हुई नए साल की पहली सुबह

Ravi Sahu

Leave a Comment