सुदर्शन टुडे संवाददाता ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार
हाई स्कूल परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, बेटियां आगे रही।
बोड़ा:- गुरुकुल विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी विद्यालय का किया नाम रोशन कक्षा 10वीं में निशा राठौर पिता दिनेश राठौर नेें 92%अंक प्राप्त कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा 12वीं गणित संकाय में लक्ष्मी राजपूत पिता भगवान सिंह राजपूत 88%अंक प्राप्त कर विद्यालय की कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं जीव विज्ञान संकाय में 87%अंक प्राप्त कर जीव विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।एवं कक्षा 12वीं कला समूह में आयुषी गोस्वामी पिता महेश गोस्वामी ने 82%अंक प्राप्त कर कला संकाय क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्राओं को विद्यालय के संचालक महोदय एवं प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं एवं बधाई देकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।