Sudarshan Today
SAJAPUR

जैविक उत्पाद का उपयोग कर रोग से दूर रहें दृ कलेक्टर श्री कन्याल

– जैविक उत्पाद को लेकर पुरानी सब्जी मण्डी में कार्यशाला का आयोजन हुआ
फोटो – 21 एसजेआर- 03 (केप्शन – कार्यशाला में नन्हे बालक से चर्चा करते कलेक्टर।)
फोटो – 21 एसजेआर- 04 (केप्शन – कार्यशाला को संबोधित करते कलेक्टर।)
शाजापुर। रसायन युक्त उर्वरकों एवं दवाईयों के प्रयोग के उपरांत पैदा हुई फसलों के स्थान पर व्यक्ति जैविक उत्पादों का उपयोग कर रोगों से दूर रहें। यह बात कलेक्टर किशोरकुमार कन्याल ने रविवार को शहर की पुरानी सब्जी मण्डी में जैविक खेती एवं उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संपन्न हुई कार्यशला में कही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, देवास से आए आचार्य विजय सोनी, कृषि विज्ञान केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक जीआर अम्बावतिया, अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, उपसंचालक कृषि केएस यादव, उप संचालक उद्यानिकी मनीष चौहान, किरण ठाकुर, जैविक खेती करने वाले किसान शरद भण्डावत, जुझारसिंह परमार, हरिसिंह ठाकुर, मनोजकुमार नारोलिया, सूरजसिंह परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जैविक उत्पाद करने वाले किसान और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कलेक्टर कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। जैविक खेती को कम लागत से अधिक मुनाफा कमाने का साधन बनाया जा सकता है। प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है, उसका उपयोग कर हम जैविक खेती की ओर आगे बढ़े। वर्तमान में रासायनिक खादों एवं दवाईयों के अंधाधुंध उपयोग से कृषि की लागत बढ़ रही है, वही फसल उत्पादों में भी रासायनिक तत्व मिलते हैं, इसकी वजह से अनेक प्रकार के रोग हो सकते हैं। जैविक खेती से हम लोगों को रोगों से बचा सकते हैं। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों द्वारा आज अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। सभी लोग जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों से उनके उत्पादों को खरीदें और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें। देवास से आए आचार्य विजय सोनी ने शरीर को निरोगी बनाने के लिए विभिन्न उपाय बताए। उन्होंने बताया कि किसानों को जैविक खेती के तरीके सिखाने के लिए वे तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी देते हैं। इसमें कम लागत से अधिक उत्पादन का तरीका बताया जाता है। उन्होंने कहा कि जो भी किसान जैविक खेती को अपनाना चाहता है उसे वे सहयोग करेंगे। कार्यक्रम को वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. जीआर अम्बावतिया, उप संचालक कृषि केएस यादव ने भी संबोधित किया। संचालन पटवारी ललित कुंभकार ने किया। इस अवसर पर किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का कलेक्टर श्री कन्याल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया और किसानों के उत्पादों को भी खरीदा।

Related posts

रेलवे स्टेशन पर मनाया जा रहा यात्री सुरक्षा सप्ताह, यात्रियों को दी जा रही जानकारी

Ravi Sahu

भाजपा रूपी वटवृक्ष का बीजारोपण किया स्व भीमावद ने- विजयवर्गीय

Ravi Sahu

विकास यात्रा में सभी विभाग के अधिकारी सम्मिलित होकर

Ravi Sahu

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्मार्ट क्लास का अनावरण

Ravi Sahu

बलवीर सिंह राजपूत बने सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष

Ravi Sahu

भारतीय उन्नत नस्ल में धाराखेड़ी, मालवी नस्ल में शहर की गाय रही प्रथम

Ravi Sahu

Leave a Comment