सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट
मंडला:- जिले के मोहगाँव थाना अंतर्गत ग्राम पातादेई में एक महिला ने अज्ञात कारणों से घर पर ही फाँसी लगाकर खुदकशी कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पातादेई निवासी महिला गायत्री मरकाम जो कि अज्ञात कारणों से अपने ससुराल घर पर रात में फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। महिला का पिछले वर्ष शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से उसके पति महिला को घर में छोड़कर कही बाहर चला गया है जो आज दिन तक उसका पति घर वापस नही आया है।
घटना की जानकारी परिवार जनों ने पुलिस प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर नायब तहसीलदार मोहगाँव निशा नापित, मोहगाँव थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने अपने पुलिस स्टाप के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव का पंचनामा बना कर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहगाँव भेजा गया। जहाँ पर पोस्ट मार्टम के शव परिवार जनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गये।