Sudarshan Today
MANDLAमध्य प्रदेश

*श्रीअष्ट महालक्ष्मी महायज्ञ कलेंडर का हुआ विमोचन*

 

 

सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

 

मंडला। विजयदशमी के पावन अवसर पर आगामी माह आयोजित श्रीअष्ट महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत पुराण के कलेंडर का विमोचन किया गया। जिला पंचायत के सामने स्थित हनुमान शेषनांग मंदिर प्रागंण में कलम शस्त्र पूजन के दौरान विधि-विधान से कलेंडर का पूजन किया गया। यहां रामकृष्ण आश्रम के संचालक शारदात्मक महाराज, वरदान आश्रम अंजनिया के संचालक पं. नीलू महाराज, रामदास जी महाराज, पं. रामनाथ शास्त्री एवं पं. कुंजबिहारी पांडे की गरिमामय उपस्थित में कलेंडर का विमोचन हुआ। नीलू महाराज ने बताया कि जिला मुख्यालय में 17 दिसंबर से आयोजित श्रीअष्ट महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत पुराण का आयोजन किया जाएगा। इस श्रीअष्ट लक्ष्मी यज्ञ के पूर्णकालिक यजमान प्रधान यजमान गोवर्धन प्रसाद अग्रवाल एवं श्रीमति हेमलता अग्रवाल होंगी। वहीं यजमान के रूप में इंजी. लोकेश बिसेन छिंदवाड़ा, उदय नारायण सचान देवदरा, नीतेश पांडे देवदरा, वेद प्रकाश मिश्रा देवदरा, शैलेश गुप्ता लालीपुर होंगे। श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ में तीन ध्वज स्थापित किये जायेंगे। यज्ञ में सबसे पहले जल पूजन होगा जल तत्व के सांकेतिक भगवान झूलेलाल हैं भगवान झूलेलाल के परम भक्त चकरघटा बिलासपुर के श्रीलाल साई 25 नवम्बर को मेहर बाबा कुटी यज्ञ स्थल में आएगें। जहां यज्ञ के संयोजक और आचार्य नीलू महाराज के साथ प्रथम ध्वज स्थापित करेंगे। यज्ञ शाला के अंदर के कलशों में 35 पवित्र नदियों का जल एवं चार समुद्रों का जल एवं 24 तीर्थों की मिट्टी छोड़ी जायेगी जिनमें नैमिसारन्य, काशी, वृंदावन, चारों धाम, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, द्वारिका, बद्रीका धाम, हरिद्वार, रेवा सागर संगम पुष्कर की मिट्टी प्रमुख हैं। जो यहां यज्ञ के दौरान देखने को मिलेगी। इस महायज्ञ में अनंत श्री सम्पन्न श्री जगदगुरू शंकराचार्य महाभाग स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ज्योतिष बद्रिकाश्रम पीठाधीश्वर का आगमन होने जा रहा है। जिन्होंने यज्ञ में शामिल होने की अनुमति दी है। मण्डला में पहली बार दो-दो शंकराचार्यो का एक साथ आना महज संयोग है। वहीं तीसरे प्रमाणित पीठ पर प्रतिष्ठित शंकराचार्य को लाने का प्रयास किया जा रहा है। धर्मगुरू नीलू महाराज ने बताया कि मेहेर बाबा कुटी मैदान देवदरा में श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक होगा। कहा कि इस यज्ञ में प्रथम उपस्थिति द्वारका पीठाधीश्वर श्रीमद् जगत्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज की होगी। साथ ही ग्वारी घाट जबलपुर वाले स्वामी पगलानंद महाराज, गीताधाम वाले डॉ स्वामी नरसिंह दास महाराज, सनातन धर्म गौसेवा वाले अखिलेश्वरानंद महाराज बरमान घाट वाले स्वामी सीताराम दास महाराज, अमोल खोह वाले भगत गिरि बच्चू बाबा महाराज, अमरकंटक गीता मंदिर वाले नरमदानंद महाराज, जामदार अस्पताल वाले डॉ. जितेन्द्र जामदार सहित लगभग 108 महात्माओं का आगमन होगा। विद्वत विप्र सम्मेलन गीता जयंती उत्सव में श्लोक पाठन प्रतियोगिता विराट सुहागलों का आयोजन आदि सम्पन्न होंगे आप सभी तन मन धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनावें।

इस दौरान नीरज अग्रवाल सहित अन्य समाजसेवी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

जन जागृति सेवा समिति ईसागढ़ द्वारा किया गया नवदुर्गा झांकियों का सम्मान

Ravi Sahu

विभाग और राइस मिल की मिलीभगत

asmitakushwaha

राज्यमार्ग पर चंद्रयान-3 का अद्भुत प्रदर्शन गांव की राष्ट्रीयता का परिचय

Ravi Sahu

जन अभियान परिषद की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

स्‍वीप गतिविधि अंतर्गत नपा आरोन द्वारा शपथ के माध्‍यम से मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया प्रेरित

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 50 तीर्थ यात्रियों का दल काशी के लिए रवाना हुआ

asmitakushwaha

Leave a Comment