संवाददाता संकल्प मिश्रा
ब्यावरा-
भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि एवं समर्पण दिवस पर ब्यावरा विधानसभा के चंदरपूरा केंद्र बूथ क्र 10 बिन्याखेड़ी,11कटारियाखेड़ी में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई एवं बूथ प्रभारी गिरराज लववंशी ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला !
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री इंदर सिंह लववंशी,भाजपा ,गिरराज लववंशी,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम भील,,सरपंच कमल पंवार,अरविंद हाड़ा जगदीश लववंशी, समर्थ नागर ग्रामीण जन भाजपा कार्यकर्ता साथीगण उपस्थित रहे !