Sudarshan Today
raisen

विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित है सरकार- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने तीन करोड़ रू से अधिक राशि के कार्यो का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायसेन (म0प्र0)
समाचार

रायसेन, 10 फरवरी 2023
विकास यात्रा के छठवें दिन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेंढकी में कन्या पूजन तथा दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। मेढ़की से प्रारंभ होकर यात्रा ग्राम बहेडिया, सलामतपुर तिराहा, ढकना-चपना, आमखेड़ा होते हुए सांची नगर पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा तीन करोड़ रू से अधिक राशि के अनेक विकास और निर्माण कार्यो का भूमिपूजन/लोकार्पण किया गया। साथ ही अनेक योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को वितरित किए गए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं। विकास के किसी भी मामले में क्षेत्र पीछे नहीं रहेगा। चाहे शिक्षा की बात हो, स्वास्थ्य की बात हो या सड़कों की बात हो हर क्षेत्र में तेजी से विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और समुचित उपचार मिले, इसके लिए गॉव-गॉव में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सीएम राइस स्कूल खोले जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने आयुष्मान भारत, संबल, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न वितरण, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख किया।
सांची में उप तहसील कार्यालय भवन के लोकार्पण अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि इस भवन के बन जाने से क्षेत्र के नागरिकों को लाभ मिलेगा। राजस्व अमले को भी कार्य करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा किसान नेता श्री दर्शन सिंह ने भी संबोधित किया। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने उप तहसील कार्यालय भवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा जिले में किए जा रहे विकास और निर्माण कार्यो की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री पीसी शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इन कार्यो का किया गया भूमिपूजन तथा लोकार्पण

सांची के ग्राम बहेरिया में 15 लाख रू की लागत से बनने वाले बहेडिया पहुंच मार्ग पर पुलिया सह स्टॉप डेम निर्माण का शिलान्यास किया गया। ग्राम पंचायत मेंढकी के मेंढकी चौराहा, ग्राम सलामतपुर में 181.81 लाख की लागत की आरडीएसएस द्वारा स्वीकृत कार्य अति पॉवर ट्रांफोर्मर क्षमता 5 एम.व्ही.ए. की स्थापना, पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि 3.15 एम.व्ही.ए. से 5 एम.व्ही.ए. एवं 1500 के के.व्ही.ए. आर. केपीसिटर बैंक की स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा सांची में 108.97 लाख रू की लागत से नवनिर्मित उप तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त सांची के वार्ड क्रमांक-11 में 2.91 लाख रू लागत के सीसी रोड तथा पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक-13 तथा 15 में लगभग 8.50 लाख रू के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

Related posts

स्लग-02-विदिशा के सर्राफा व्यापारी ने करवाई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या शराब पार्टी में रची थी साजिश फिर नौकर से चलवाई थी गोली,

Ravi Sahu

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुरामचौधरी 80 लाख रू के विभिन्न कार्यो का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

Ravi Sahu

चैत्र नवरात्र पर्व 22 मार्च से: तिथि क्षय नहीं होने से इस बार पूरे नौ दिन का रहेगा नवरात्र उत्सव, गज केसरी योग में नौका पर सवार होकर आएंगी देवी मां दुर्गा

Ravi Sahu

शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर संस्था प्रबंधक तथा केन्द्र प्रभारी निलंबित

Ravi Sahu

रायसेन में आज से श्रीमद् भागवत पुराण कथा शुरू

Ravi Sahu

भगवान राम लक्ष्मण ने किया मेघनाथ का बध, पति के वियोग में सती हुई सुलोचना, प्रसंग को सुन भावुक हुए दर्शक।

Ravi Sahu

Leave a Comment