सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट
मंडला:- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में थांगता प्रतिस्पर्धाओं के मैच प्रारंभ हैं। 9 फरवरी को महिला एवं पुरूष वर्ग के 22 थांगता मैच खेले गए। शुक्रवार 10 फरवरी को थांगता मैच के महिला एवं पुरूष वर्ग के मुकाबले होंगे। 10 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग के सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच होंगे। दोपहर 3:30 बजे से 3:45 बजे तक लंच ब्रेक होगा। 10 फरवरी को सायं 4 बजे से पुरूष एवं महिला वर्ग के सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच होंगे, जो सायं 6 बजे तक जारी रहेंगे। सायं 6:30 बजे से पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम होगा