मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट
जिला प्रशासन द्वारा नर्मदा जयंती को नर्मदा उत्सव एवं नर्मदा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। 10 फरवरी को जिले में नर्मदा तट, स्कूल परिसर, नगरपालिका, नगर पंचायत क्षेत्र, उद्यानिकी आदि स्थानों में कुल 8310 वृक्षों का रोपण किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नगरपालिका मंडला में 1000 पौधे, नगर पंचायत बम्हनी में 500, नगरपालिका नैनपुर में 1000, नगर पंचायत बिछिया में 500, नगर पंचायत निवास में 500 पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही जिले के हाईस्कूलों में 2440 तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 2370 पौधे लगाए जाएंगे।