Sudarshan Today
dhar

मांडू उत्सव के तीसरे दिन आंचल सचान का कथक फ्यूजन नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

धार सुदर्शन टुडे।

धार जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडव में आयोजित मांडू उत्सव के तीसरे दिन शास्त्रीय नृत्य और गीतों की धूम रही जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र धार की कत्थक नृत्यांगना आंचल सचान का कथक फ्यूजन रहा , आंचल सचान के कथक नृत्य को देखने और सराहने बड़ी संख्या में कला प्रेमी दर्शक मौजूद रहे , आंचल ने अपने कत्थक फ्यूजन नृत्य प्रस्तुति में कत्थक फोक और वेस्टर्न कंटेम्पररी , डांस , फॉम्स का समावेश किया , जिसमें प्रस्तुति का प्रारंभ शास्त्रीय नृत्य में प्रभु आराधना गणेश वंदना और शिव तांडव स्त्रोत के साथ करते हुए वेस्टर्न कंटेंपरेरी डांस कर अंत में लोकनृत्य तक का सफर तय कर कत्थक फ्यूजन नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी , जिसे दर्शकों ने जमकर सराहा , गौरतलब है की धार की बेटी आँचल सचान ने नृत्य विद्या में देश भर में धार जिले का नाम रोशन किया है , आंचल सचान ने 7 वर्ष की उम्र से ही नृत्य की साधना शुरू कर दी थी , तथा कठिन माने जाने वाले कत्थक नृत्य में 5 वर्षीय डिप्लोमा भी किया है , पद्मश्री फडके संगीत समारोह , मांडू उत्सव , भोज समारोह , इंटेक और अन्य कई संस्थाओं द्वारा आयोजित समारोह में भी इनके द्वारा शास्त्रीय नृत्य लोक नृत्य की एकल और समूह की प्रस्तुतियां दी गई है जो बहुत सराही गई , राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित लोक कला उत्सव में धार केंद्रीय विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए इनके नृत्य को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था जिसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शामिल किया गया था।

Related posts

मानिकसरा से स्वास्थ्य अधिकार जागरूकता अभियान प्रारम्भ

Ravi Sahu

अधिकारी करेंगे छात्रावासों का निरीक्षण। बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की होगी पड़ताल।

Ravi Sahu

18 वर्षीय बालक विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते मौत के मुंह में समाया।

Ravi Sahu

मनावर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133 वे जन्म को उत्सव

Ravi Sahu

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त

Ravi Sahu

भाजपा के पीछे देश हित विचार धारा की ताकत है – कैलाश विजयवर्गीय भाजपा राष्ट्रीय महासचिव

Ravi Sahu

Leave a Comment