Sudarshan Today
ganjbasoda

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् संगीतमय भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

 

सुदर्शन टुडे 9827371124

गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) // सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व नगर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दोपहर को स्थानीय माता शीतला शक्ति धाम से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक बरेठ रोड होते हुए कथा स्थल बेहलोट बायपास इमली चौराहा पर समाप्त हुई। नगर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में शामिल कथावाचक कृष्णा मां रथ पर सवार नागरिकों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद प्रदान कर रही थी। श्रद्धालुओं द्वारा रास्ते भर बज रहे धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। आयोजकों ने बताया कि संगीतमय श्रीमद्भागवत का वाचन परम पूज्नीय कृष्णा मां के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा का वाचन शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर होगा। कलश यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related posts

नन्हें मुन्नों ने श्रीराम एवं देशभक्ति आधारित गीतों पर दी प्रस्तुतियां

Ravi Sahu

भगवान चंद्रप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर अर्पित किया निर्वाण लाड़ू

Ravi Sahu

धनवंतरी स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन 200 मरीजों का किया परीक्षण

Ravi Sahu

कानफोड़ू व इमारतों को हिला देने वाले शोर पर कब लगेगा अंकुश❓

Ravi Sahu

धर्म और राष्ट्र की रक्षा सुख सुविधा त्यागे बिना नहीं कर सकते – स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य

Ravi Sahu

“एक थाल-एक ख्याल” स्नेह यात्रा का हुआ शुभारंभ देश भक्त , देव भक्त, मातृ भक्त, पितृ भक्त बने – साध्वी सत्यव्रतानंद

Ravi Sahu

Leave a Comment