Sudarshan Today
कटनी

सिहोरा की गौरी ने हैमर थ्रो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

 

राजेंद्र खरे कटनी

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन दिनांक 04.12.2022 को लक्ष्मीपति इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी परिसर भोपाल में किया गया था जिसमें हैमर थ्रो प्रतियोगिता में सिहोरा नगर निवासी गौरी विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया गौरी उक्त हैमर थ्रो प्रतियोगिता की एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता रही इसके पूर्व पिछले वर्ष भी गौरी ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट विदिशा में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया था गौरी की इस सफलता पर उन्हें उनके परिजनों, संबंधियों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दीं गौरी ने रजत पदक प्राप्त करने के बाद स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर सिहोरा नगर का मान बढ़ाया है गौरी सिहोरा के ज्वालामुखी निवासी शरद विश्वकर्मा की सुपुत्री हैं जबलपुर के ग्लोबल कॉलेज में इंजीनियरिंग संकाय में द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत गौरी विश्वकर्मा का चयन जनवरी 2023 में चेन्नई में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इंटर जोनल प्रतियोगिता के लिए भी हो चुका है

Related posts

कोल्हापुर से कटनी आ रहे मजदूरों को गृह ग्राम भेजने अधिकारियों की लगी ड्यूटी

Ravi Sahu

उज्जैन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम का मां जालपा मंदिर में किया गया सीधा प्रसारण विधायक,महापौर, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त सहित जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु हुए शामिल

Ravi Sahu

श्रीकृष्ण वृद्धाश्रम में दिनाक 14 दिसम्बर सायंकाल 5 बजे से गुरुजनो व वृद्ध जनों का का सम्मान तथा फल,मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित

Ravi Sahu

ग्रामीणों ने एम पी ई बी कार्यालय में पहुंच जताया विरोध।।

asmitakushwaha

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कटनी जिले में रोपे गए 2000 वृक्ष

asmitakushwaha

बड़वारा विधायक ने गांधी चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

Ravi Sahu

Leave a Comment