Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसारंगपुर

रोजगार सहायक पर छोटे भाई की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

 

आज तक जेठ की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने पहुंची महिला:

 

चौराहे पर बहू का वीडियो बनाने पर जेठ पर दर्ज कराया था छेड़छाड़ का केस

 

सारंगपुर।। नगर के अतिव्यस्त रोड भेरू दरवाजा पर बीकानेर मिष्ठान भंडार के करीब खड़ी अपने छोटे भाई की बहू को अश्लील नजर से ताककर वीडियो बनाने वाले जेठ पर सारंगपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।आरोपी पंचायत में जीआरएस के पद पर पदस्थ है।आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर महिला दोबारा थाने पहुंची और जेठ की गिरफ्तारी की मांग की।सारंगपुर थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार टूटियाहेड़ी निवासी आरोपी पर उसके ही भाई की पत्नी ने बुरी नजर से देखने एवं चोरी से वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ है। महिला के परिजन ने बताया कि 29 नवंबर को हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार कोरोना के समय से हाईकोर्ट की गाइडलाइन है,जिसमें 7 साल की सजा से कम सजा वाले अपराधों में नोटिस पर ही बुलाया जाए। ऐसे मामलों में नोटिस जारी कर मुचलका जमा किया जाता है। चालान पेश होने के समय आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाता है। जहां न्यायालय अपने विवेक अनुसार जमानत खारिज या स्वीकृत करता है।जब की उक्त रोजगार सहायक का टूटीयाहेडी ग्राम पंचायत में शौचालय बनाने में भष्टाचार की शिकायतों का मामला चल रहा है।लेकिन उस आदेश का भी असर बे असर ही रहा। आज तक नहीं किया निलंबित।

वहीं छोटे भाई की पत्नी ने रोजगार सहायक टुटीयाहेडी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते थाना सारंगपुर में एफ आईआर दर्ज कराई गई है।जिसको भी आज 15 दिवस होने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई। महिला दो बारा थाने में जा चुकी हे, लेकिन अबला नारी की पुकार नहीं सुनी गई है।

इस रोजगार सहायक की चाटक्या ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में भष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच दल गठित कर शासन ने भी ग्रामीणों के आवेदनों पर सुनवाई करते जांच की गई थी।जिसमें भी रोजगार सहायक ने सांठगांठ कर अधिकारियों को गुमराह कर चाटक्या से ग्राम पंचायत टुटीयाहेडी में कमीशन के तैर पर बिना आदेश के अपनी आफत से छुटकारा पा कर पुणाः टूटियाहेडी मैं पदस्थ हैं। यहां भी अपनी करतुतों से बाज नहीं आ कर भष्टाचार को अपनी राजनीति के बल पर बढ़ावा दे रहा हैं। ग्रामीणों द्वारा व जनचर्चाओं की मानें तो रोजगार सहायक आज के हालात में करोड़पति में आंका जा रहा है जिसके पास करीब 50 लाख का तीन मंजिला मकान एक ट्रेक्टर तीन मोटरसाइकिल सहित अन्य घरेलू सामान जो ऐशोआराम में उपयोग करता है। ऐसी भी सुत्रो की मानें तो इस के परिवार में मात्र कुछ ही बिंधा जमीन है। लेकिन इतना फैलावा कहा से किया गया। इस की सर्विस के अभी कुछ साल हुवे है।शायद भष्टाचार ही इस फैलावे की जड़ मानी जा रही है।ऐसी भी जनचर्चा हे कि रोजगार सहायक अपराधी पृवत्ति का हे। ग्रामीणों व शिकायत करने वाले ने इस कि उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की हैं।

 

इनका कहना है।

 

कोरोना के समय से हाईकोर्ट की गाइडलाइन है,जिसमें 7 साल की सजा से कम सजा वाले अपराधों में नोटिस पर ही बुलाया जाए। ऐसे मामलों में नोटिस जारी कर मुचलका जमा किया जाता है। चालान पेश होने के समय आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाता है। जहां न्यायालय अपने विवेक अनुसार जमानत खारिज या स्वीकृत करता है।

आशुतोष उपाध्याय

की आई थाना सारंगपुर

 

————/////———//——

 

में इस प्रकरण से अनभिज्ञ हूं।न्यायालय की प्रक्रिया से गुजरने को तैयार हूं।जो फैसला होगा मुझे स्वीकार है।

 

दिलीप नागर

रोजगार सहायक चाटक्या

Related posts

तहसील ग्रामीण पत्रकारों का किया सम्मान

Ravi Sahu

बोरदा व सांगवी में बनेगे बैराज उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने किया भुमिपूजन

sapnarajput

थाना चैनपुर में शांति समिति की बैठक

Ravi Sahu

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल बोड़ा द्वारा आतिशबाजी चलाकर व मिठाईया खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

Ravi Sahu

जनजाति गौरव दिवस पर निकली भव्य रैली प्रतिभाओं का किया सम्मान

Ravi Sahu

पटेल परिवार व्दारा पशु-पक्षियों के लिए प्रदान पानी की टंकी स्थापित की।

asmitakushwaha

Leave a Comment