Sudarshan Today
khargonमध्य प्रदेश

आज राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी के द्वारा,संगठन मे कई महत्व पुर्ण पद वितरित किए गए

सुदर्शन टूडे न्यूज ब्यूरो चीफ खरगोन

 

खरगोन जिला स्तरीय बैठक में राजेश बर्डे जी को राष्ट्रीय सचिव बनने पर सभी साथियों ने बधाइयां दी है, राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी ने बताया है कि आज पूरे देश में देखा जा रहा है अगर कोई व्यक्ति गरीब है तो उसके साथ ज्यादा अन्याय अत्याचार होता है, थाने, कोर्ट , कचहरी में वो किसी न किसी माध्यम से अन्याय का शिकार होता है, ऐसे गरीब लोगों के लिए राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा खड़ा रहेगा। राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी ने कहा है कि राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा सर्व सामाजिक संगठन है और संगठन किसी का भी धर्म जाति नहीं देखता, राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी ने बताया है कि राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन तो हर अन्याय, अत्याचार, शोषण, भ्रष्टाचार के खिलाफ और शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जल जंगल जमीन जैसे मुद्दे को व्यवस्थित करता है, राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी ने दहाड़ते हुए कहा है कि राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन तो जोड़ने का संगठन है , राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन में किसी भी धर्म जाति को नहीं देखा जाता है, *राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी ने एक बड़ी बात कही है राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी ने कहा है कि मैं किसी पद पर रहूं या ना रहूं, किसी संगठन में रहूं या नहीं रहूं, पर साथियों में आपके साथ रहूंगा, में हमेशा गरीब लोगों के साथ था, साथ हूं और साथ रहूंगा वह हमेशा में गरीब लोगों के दबे हुए आवाज उठाऊंगा* राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी की यह बात सुनकर सभी साथियों के हौसले बुलंद हो गए। राष्ट्रीय‌ क्रांति मोर्चा के सभी साथियों ने किसी भी धर्म जाति के गरीब लोगों पर अन्याय, अत्याचार नहीं होने देने का प्रण लिया, सभी साथियों ने मजदूरों के बारे में विशेष चर्चा करें मजदूर क्यों बाहर मजदूरी करने जाते हैं मजदूरों को मजदूरी के सही दाम क्यों नहीं मिल पाता है इसको लेकर भी चर्चा करें, राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी ने कहा है कि शिक्षा भारत में एक व्यापार बन चुका है, सभी साथियों को गांव के स्कूलों में शिक्षक समय पर आते या नहीं यह देखने के लिए सभी साथियों को कहा है।

राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले सुनील चौहान को जिला सदस्यता प्रभारी पद पर नियुक्त किया हैं, राष्ट्रीय सचिव राजेश बर्डे जी और सभी साथियों की सहमति से रूपसिंह वास्के को जिला सह सदस्यता प्रभारी, राधेश्याम वास्के को जिला सदस्यता प्रचारक, संजय वास्के ब्लॉक प्रचारक, भारत वास्के जिला सदस्य, लालू जामलकर जिला मीडिया प्रभारी, और कमल बडोले को ब्लॉक प्रभारी झिरन्या के पद पर नियुक्त किया। जहां पर उपस्थित दिलीप सोलंकी, केदार सोलंकी, धन्नालाल वास्कले, मोहन भूरिया [ ACS ] छात्र अध्यक्ष, संजय सोलंकी, मुन्नालाल मोरे, रोनी सोलंकी, आदि साथी उपस्थित थे।

Related posts

अधेड़ पुरुषों की ताक-झांक और पत्नियों की निगरानी वाली मानसिकता पर फोकस है नाटक ‘अरे शरीफ लोग

Ravi Sahu

गुरु ग्रंथ साहेब का पुष्प वर्षा से किया स्वागत सजेगा कीर्तन दीवान 

Ravi Sahu

खरगोन जिले के सेगांव में लोकसेवा केंद्र संचालक को नोटिस जारी

Ravi Sahu

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में

asmitakushwaha

सरपंच सचिव की मिलीभगत के चलते कागजों में बन गई सड़क अधिकारी के  पास शिकायत के बाद भी नही हुई कार्य वाही ?

Ravi Sahu

कलश यात्रा व्यास पूजन के साथ प्रारंभ हुआ

asmitakushwaha

Leave a Comment