Sudarshan Today
पथरिया

खेती किसानी की उन्नत विधियां


पथरिया विकासखंड के शाहपुर में अटल भूजल योजना अंतर्गत लगातार प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में खेती किसानी की उन्नत विधियों का विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शाहपुर ग्राम पंचायत में किया गया इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर आजाद दुबे ने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की लगभग दो-तिहाई आबादी कृषि पर निर्भर करती है ,पानी का अधिकतर उपयोग खेती में होता है हमारी पारंपरिक खेती किसानी की कई प्रक्रिया में पानी का दुरुपयोग होता है, साथ ही पर्यावरण पर इसका असर पड़ता है, खेती के विकास के लिए वर्षा के जल के अतिरिक्त भी जल की आवश्यकता होती है जिसकी पूर्ति कृत्रिम रूप से सिंचाई से की जाती है फसलों में सिंचाई करने के तरीके पर प्रकाश डाला, साथ ही कृषि यंत्रों में मिलने वाली सब्सिडी पर उन्होंने प्रकाश डाला तो वहीं धर्मेंद्र नागवंशी ने स्प्रिंकलर ,रेनगन, टंपक सिंचाई आदि पर अपनी बात कार्यशाला पर रखी तो वहीं सुपरबाईजर पूनम गुप्ता ने अभी तक के प्रशिक्षण पर जल बजट,फोजीमीटर, गिरते भूजल स्तर पर अपनी बात रखी इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रति. अभिनव सोनकिया, सचिव शिव पटैल, सहसचिव अरविंद पाठक,आई ई सी एक्सपर्ट विक्रम सिंह,अटल भू जल के सामूदायिक कार्यकर्ता दिलीप पटेल,अजय चौबे, श्रीमती अंजलि पटैरिया, कष्णा लड़ियां, गायत्री प्रजापति, श्रीमती आशा स्थापक ,श्री मति पिंकी अहिरवार, आदि समेत जल तदर्थ समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे

Related posts

शासन द्वारा 37 प्रकार की योजनायें निर्धारित की गई हैं, उनका शत-प्रतिशत निराकरण कैंप के माध्यम से 31 अक्टूबर तक किया जाये-कलेक्टर श्री चैतन्य

Ravi Sahu

वीर सेनानायक बिरसा मुंडा जी को किया याद

Ravi Sahu

अटल भूजल योजना के अंतर्गत जो भी कार्य चयनित हुए थे उन्हें पून:निरिक्षण कर आगे बढ़ाया जाएगा- सुशील नामदेव

asmitakushwaha

संकुल केंद्र बोतराई : विदाई समारोह सम्पन्न

asmitakushwaha

पथरिया में जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा गाजे बाजे के साथ जलूस निकाला 

asmitakushwaha

पथरिया तहसीलदारअनिल श्रीवास्तव जी को भावभीनी विदाई दी

Ravi Sahu

Leave a Comment