Sudarshan Today
मथुरा

कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताए सरकार की उपलब्धियां – लक्ष्मीकांत वाजपेयी

जिला संवाददाता आशु कौशिक की रिपोर्ट

गोवर्धन। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे गोवर्धन ,कहा दुबारा बनेगी योगी सरकार

कारिंदा सिंह, खेमचंद्र शर्मा, महादेव शर्मा ने वाजपेयी को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मंगलवार को प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग कमेटी प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी गोवर्धन स्थित गुरु कृपा गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को कोविड नियमों का पालन करते हुए जनता के बीच प्रदेश की योगी सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आश्वस्त करते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत को प्रदेश नेतृत्व जानता है। प्रदेश नेतृत्व की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे तो प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। समाजसेवी महावीर शर्मा, मोहन लाल शर्मा, डॉ. भावना शर्मा, राधेश्याम शर्मा, फतेराम शर्मा, पन्ना लाल गौतम, प्रधान राममूर्ति, अनिल सिंह,मीडिया प्रभारी दीनदयाल शर्मा केशव मुखिया, जुगल पटेल, होतीलाल, हरदयाल शर्मा, गंगाराम शर्मा, ब्रह्मानन्द शर्मा बबलू सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

अभिमान मानव के पतन कारण है कथा व्यास सौरभ कृष्ण जी महाराज जी।

Ravi Sahu

कलम की ताकत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है : प्रशांत सुचारी

Ravi Sahu

हिंदुत्व के प्रखर चेहरा बनते जा रहे हैं कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्यवादी

asmitakushwaha

प्रवर्तन टीम ने अड़ींग जेई के साथ चलाया सघन चेकिंग अभियान

Ravi Sahu

सर्वोदय हॉस्पिटल ने श्रीजी बाबा में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर।

Ravi Sahu

आगरा जाते समय प्रमुख समाजसेवी बॉबी कटारिया का जगह जगह भव्य स्वागत किया l

Ravi Sahu

Leave a Comment