Sudarshan Today
नरसिंहगढ़

नामदेव जंयती पर निकाला चल समारोह, कई सामाजिक विषयो पर चर्चा का भी हुआ आयोजन

संकल्प मिश्रा नरसिंहगढ़ –

संत षिरोमणी नामदेव जी जयंती के मौके पर शनिवार को नामदेव दर्जी समाजबंधूओ द्वारा नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। जो प्रातः 10 बजे काली तलाई मंदिर से प्रारंभ हुआ। बेंड बाजो के बीच निकले चल समारोह में समाजबंधू हाथ में धर्मध्वजा लेकर जयकारे लगाते एवं महिलाऐं मंगल गीत गाती चल रही थी। चल समारोह का स्थान-स्थान पर नागरिको ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गो से होते हुए चल समारोह रामीबाई धर्मषाला पहुंचा। जहां भगवान बिट्ठल, संत नामदेव की महाआरती और छप्पन भोग प्रसादी अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन में स्थानीय समाजबंधूओ महिलाओ के अतिरिक्त जिलेभर से पदाधिकारियो ने हिस्सा लिया। इस दौरान रामीबाई धर्मषाला में आयोजित सामाजिक परिचर्चा में समाजबंधूओ ने सामाजिक एकजुटता पर बल दिया और सभी समाजबंधूओ को एक दूसरे के सुख-दुख में भागीदार होने की बात कही। इस अवसर पर जिला संगठन में भी नियुक्ति पत्र भी समाजबंधूओ को दिए गए। विषेष रूप से कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेष नामदेव, महिला अध्यक्ष मंजू नामदेव सहित सभी समाजबंधूओ, महिलाओ का भरपूर योगदान रहा।

Related posts

पत्रकार संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने कल्पवृक्ष लगाकर मनाया जन्मदिन

Ravi Sahu

निजी भूमि पर बना दिया मुक्तिधाम,पंचायतो में भृष्टाचार का बोलबाला

Ravi Sahu

लाभार्थियों से लिए 5 हजार रुपए फिर भी नहीं दिया प्रधानमंत्री आवास नरसिंहगढ़ जनपद के तहत आने वाली ग्राम पंचायत ताजपुरा का मामला

Ravi Sahu

प्रज्ञा सागर पब्लिक स्कूल में रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

नगर पालिका अध्यक्ष कविता लोकेन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष मनोज महावर मैं ग्रहण किया पदभार बोले बड़ा हुआ जलकर करेंगे कम

Ravi Sahu

50 बीघा चरनोई भूमि पर भू माफियाओं ने किया कब्जा

Ravi Sahu

Leave a Comment