Sudarshan Today
अनूपपुरमध्य प्रदेश

भ्रष्टाचार का एक ही काल_ केजरीवाल के नारों से गूंज उठा दमें हड़ी क्षेत्र

अनूपपुर/ पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दमेह डी में आम आदमी पार्टी का महासम्मेलन आयोजन किया गया था जहां पर पुष्प राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए आम आदमी पार्टी की क्षेत्र में बढ़ती हुई ग्राफ को देखते हुए क्षेत्र की जनता में उत्साह एवं उमंग देखा जा रहा है।

इंदू सिंह ने किया सभा को संबोधित

सभा को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में श्री इंदू सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी के  राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीति को मध्य प्रदेश में लागू करने की आवश्यकता है बिजली पानी एवं बेहतर स्वास्थ्य व अच्छी शिक्षा के लिए सत्ता बदलना जरूरी है प्रदेश के वर्तमान में शासकीय शिक्षा जर्जर एवं अपाहिज शिक्षा बन के रह गई है जिसे दुरुस्त करने के लिए आम आदमी पार्टी को क्षेत्र में लाना अत्यंत आवश्यक है जब जनता शिक्षित होगी तभी अपना विकास कर सकेगी नहीं तो मध्य प्रदेश सरकार जानबूझकर समाज को पढ़े लिखे गवार पैसा देकर बना रही है तभी तो शासकीय विद्यालय मेंआठवीं तक फ्री में पास करने की बात कहती है और संचालन भी कर रही है ऐसी व्यवस्था को सुधारने के लिए केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की आवश्यकता है।

एडवोकेट देवी सिंह ने मौजूदा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सभा में एडवोकेट देवी सिंह ने गरजते हुए कहा भाजपा व कांग्रेस की सरकार 70 साल से देश में भारतीय संविधान को पूर्णता लागू कराने में असफल रही है। भाजपा और कांग्रेस सरकार दोनों ने मिलकर आदिवासियों को मिली संविधानिक अधिकार पांचवी अनुसूची आदिवासी क्षेत्र में जिसमें स्वशासन का अधिकार है आज तक लागू नहीं कर पाई आम आदमी पार्टी के सरकार दिल्ली में संविधान की शिक्षा दे रही है और सब को हक अधिकार की बारे में जानकारी दे रही है लेकिन भाजपा कांग्रेश संविधान से लोगों को छिपाने का काम करती है। आज देश की स्थिति बहुत ही खतरनाक दौर से गुजर रहा है सरकार सभी वस्तुओं पर टैक्स वसूलने के बाद भी देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ी हुई है इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए पढ़े-लिखे विद्वान के नेतृत्व में देश की बागडोर सौंपने की आवश्यकता है जिसे क्षेत्र की जनता त्रस्त होकर अब अरविंद केजरीवाल के आम आदमी  पार्टी को समर्थन देने की बात कह रही है। और क्षेत्र में भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाने की आवश्यकता है।

आम सभा में मुख्य रूप से इनकी रही उपस्थिति

आम आदमी पार्टी की आम सभा में मुख्य रूप से,अधिवक्ता प्रकाश सिंह धुर्वे, एडवोकेट वंश पाल टांडिया, डिलन सिंह, दीपक वर्ली, विनोद सेन जिला अध्यक्ष अनूपपुर, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, अजय शर्मा, ललन सिंह मरावी विधानसभा प्रभारी पुष्पराजगढ़ अमर लाल गुप्ता ,राजेश , किशन सिंह अर्मो, गोपाल सिंह मरावी, नैन सिंह धुर्वे, एडवोकेट प्रमोद सिंह मरावी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं जनसमुदाय की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आम आदमी पार्टी की विशाल आमसभा का आयोजन हुआ संपन्न

Related posts

थाना प्रभारी को समस्त पत्रकारों ने सौंपा शिकायत पत्र

Ravi Sahu

उर्स सलामी बुरहानी मेहमूदी में जुटेंगे देशभर के हजारों ज़ायरीन 

Ravi Sahu

खाद की किल्लत के चलते किसानों ने किया चक्का जाम

Ravi Sahu

जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Ravi Sahu

विद्यालय की वैन खड़ी कार से टकराई हादसे में दो छात्र हुए घायल

Ravi Sahu

एकलव्य विश्वविद्यालय एबं ओजस्विनी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को कराया नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण

Ravi Sahu

Leave a Comment