सुदर्शन, टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खरगोन
खरगोन कलेक्टर श्री कुमार की बिना अनुमति के श्रम अधिकारी श्री शैलेन्द्र सोलंकी रिलिव होने पर उनकी 1 महिने की सैलरी रोकने के लिए श्रामायुक्त को लिखा जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुमार ने बैठक से ही श्रामायुक्त को कॉल कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के खत्म हो जाने के पश्चात ही रिलिव होने के लिए आदेशित किया था। इसके बावजूद श्रम अधिकारी बिना अनुमति के रिलीव हुए।