Sudarshan Today
मध्य प्रदेशशाजापुर

कांग्रेश ने किसान जन आक्रोश रैली का आयोजन, राज्यपाल को भी सौंपा ज्ञापन

श्री गणेशाय नमः

 

शाजापुर। 15 माह में कांग्रेस ने कई विकास कार्य किए हैं जो भाजपा 15 सालों मे भी नहीं कर पाई। कांग्रेस का विकास रथ भाजपा को हजम नहीं हो पाया। इसीलिए भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए 500 करोड़ रू. खर्च कर सिंधिया जी को खरीद लिया और सत्ता में काबिज हो गए। अब भाजपा सरकार जनता पर तरह-तरह के टैक्स लगाकर जनता से उसी पैसे की वसूली कर अपनी जेब भर रहे हैं।

यह बात राघोगढ़ विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने गुरूवार को बस स्टैंड पर कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। श्री सिंह ने कहा कि आज जनता पर महंगाई का बोझ डालकर उनसे सिंधिया जी को खरीदने के लिए खर्च की गई राशि को महंगाई के रूप में जनता से ही वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज किसान पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है और भाजपा उनकी उपज का दाम भी नहीं दे पा रही है। लहसुन-प्याज कौड़ियों के दाम पर खरीदा जा रहा है और भाजपा कहती है कि वह किसानों की सरकार है। यदि मामाजी आप इतने ही किसानों के हितैषी हो तो किसान के लहसुन-प्याज सड़क पर क्यों फेंके जा रहे हैं और क्यों उनकी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ सरकार थी उस समय जनता को बिजली का बिल मात्र 100 रू. आता था जो भाजपा को हजम नहीं हो पा रहा था और जनता से यह सुविधा भी छीन ली गई और आज लोगों को बिजली के बिलों का करंट दिया जा रहा है। शाजापुर विधायक व पूर्व मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा ने कहा कि नर्मदा लिंक परियोजना का काम प्रगति पर चल रहा है जिससे शाजापुर की 3 लाख बीघा जमीन सिंचित होगी और कोई भी गांव नर्मदा के पानी से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि 92 करोड़ की योजना जो कांग्रेस की सरकार में हमारे पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह जी ने शाजापुर के लिए स्वीकृत किए थे उसका काम आज भी प्रगति पर चल रहा है जो आप सब लोगों के सामने दिख रहा है, लेकिन भाजपा इस पर अपना ठप्पा लगाकर थोथी वाहवाही लूटने का काम कर रही है। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी बालकृष्ण चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा, पूर्व मो.बड़ोदिया जनपद अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा, शाजापुर जनपद अध्यक्ष शरद शिवहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पिछड़ावर्ग जिलाध्यक्ष सचिन पाटीदार, पूर्व सीसीबी चेयरमेन वीरेंद्रसिंह गोहिल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे, मूसा आजम खान, राजेश पारछे, नीरज वैष्णव, आईटी सेल जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर आदि उपस्थित थे। आभार जुनैद मंसूरी ने माना। यह जानकारी जिला कंाग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा ने दी।

ज्ञापन सौंपकर की मांग

सभा के बाद कांग्रेसियों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नरेंद्रनाथ पांडे को सौंपा। जिसमें किसानों को प्याज, लहसुन के उचित दाम दिलाने, युवाओं को रोजगार देने, बढ़ती महंगाई को कम करने, पोषण आहार घोटाले की जांच करने व दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को कम किए जाने, बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने, सोयाबीन फसल के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिए जाने, लंपी वायरस की रोकथाम के लिए सर्वे कर टीकाकरण किए जाने तथा निर्दोष लोगों के खिलाफ फर्जी प्रकरण लगाकर फंसाया जा रहा है जिसे तत्काल रोके जाने की मांग की गई।

00000000000

आज शहर में गूंजेंगे मां कनकेश्वरी के जयकारे

– लगातार 9वें वर्ष निकलेगी मां कनकेश्वरी भक्त मंडल की चुनरी यात्रा

फोटो – 29 एसजेआर- 03 (केप्शन – मंदिर में विराजित मां कनकेश्वरी देवी की प्रतिमा।)

शाजापुर। शहर में शुक्रवार को मां कनकेश्वरी के जयकारे गूंजेंगे और श्रद्धालू नाचते-गाते शहर से करीब 9 किमी दूर ग्राम करेड़ी स्थित मां कनकेश्वरी के धाम पहुंचेंगे। यहां माता को चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इसके बाद महाआरती व भंडारे का आयोजन होगा। यह यात्रा का 9वां वर्ष है, जिसमें हर बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर नवरात्रि में माता की भक्ति करेंगे।

यात्रा संयोजक रामचंद्र भावसार ने बताया कि मां कनकेश्वरी भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार प्रातरू 8रू30 बजे सोमवारिया बाजार स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में विराजित माता के पूजन से होगी। यहां से श्रद्धालू भक्तिमय गीतों की धुन पर झूमते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर मां कनकेश्वरी के दरबार तक पहुंचेंगे। जहां मां कनकेश्वरी को चुनरी व शृंगार सामग्री अर्पित करने के पश्चात महाआरती की जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पूरे नगर में जगह-जगह चुनरी यात्रा का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा। शोभायात्रा प्रमुख तुलसीराम भावसार सहित भक्त मंडल के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ लेने की अपील की है।

00000000000000

पुलिस ने चलाया चलाया चेतना जागरूकता अभियान

– अब जिले के 13 ही थानों में महिला पुलिस अधिकारी सुनेगी महिलाओं की फरियाद

फोटो – 29 एसजेआर- 04 (केप्शन – गरबा आयोजकों से चर्चा करते एसपी श्री डाबर।)

फोटो – 29 एसजेआर- 05 (केप्शन – महिलाओं से चर्चा करते एसपी।)

फोटो – 29 एसजेआर- 06 (केप्शन – महिलाओं के लिए किया गया टेलीफिल्म का प्रदर्शन।)

शाजापुर। शाजापुर में भी डीजीपी के निर्देश पर महिलाओं के लिए चेतना जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एसपी जगदीश डाबर पुलिस टीम के साथ पूरे शहर में पैदल घूमे और महिलाओं और लड़कियों को इस अभियान की जानकारी दी।

पुलिस ने स्थानीय ट्रैफिक पांइट पर टेलीफिल्म का प्रदर्शन भी किया। टेलीफिल्म के माध्यम से महिलाओं को अपराध से बचने के बारे में समझाया गया। इसके अलावा पुलिस नुक्कड़ नाटक भी आयोजित कर रही है। एसपी श्री डाबर ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के तीन थानों में महिला ऊर्जा डेस्क का शुभारंभ भी किया गया। जिले में पहले 10 डेस्क थी अब 13 डेस्क हो गई। इन डेस्कों पर महिला अधिकारी ही महिलाओं की शिकायत सुनेगी और महिला निडर होकर वहां अपने साथ हुई घटना को बता सकती है।

महिला अधिकारी सुनेगी फरियाद

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध एवं प्रताड़ना से संबंधित मामले ऊर्जा डेस्क पर महिला पुलिस अधिकारी देखेंगी। महिला अधिकारी कथन से लेकर जांच तक का पूरा काम संभालेंगी। महिलाओं व लड़कियों को भी अब उनके साथ घटित हुई घटना की जानकारी देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। महिला अधिकारी को वे बेझिझक पूरी घटना बता सकती है और उसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करेंगी

गरबा पांडालों में की महिलाओं से बात

एसपी शहर के गरबा पांडालों में भी गए और वहां की व्यवस्था देखी, इसके अलावा चेतना जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों से बातचीत की। महिलाओं को उनके साथ होने वाली छेड़छाड़ या प्रताड़ना के मामले में तत्काल पुलिस से शिकायत करने को कहा। वहीं आयोजकों से भी चर्चा की। इसके अलावा एसपी ने अपने दल के साथ शहर में आयोजित गरबा कार्यक्रमों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई।

000000000000

चुनरी यात्रा के साथ हुआ नानी बाई रो मायरा कथा का शुभारंभ

– 151 मीटर चुनरी ओढ़ाकर माता से की खुशहाली की कामना

फोटो – 29 एसजेआर- 07 (केप्शन – हाथों में चुनरी लिए शामिल हुए श्रद्धालू।)

शाजापुर। शहर में इन दिनों नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन शहर में गरबों के आयोजन हो रहे हैं तो चुनरी यात्राएं भी निकाली जा रही है। गुरूवार को भी शहर में चुनरी यात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई मां राजराजेश्वरी मंदिर के दरबार पहुंची जहां माता को 151 मीटर की चुनरी ओढ़ाई गई।

इसके पूर्व राम मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें युवतियां और महिलाएं डांडिया करते हुए शामिल हुई तो पीछे-पीछे युवाओं ने 151 मीटर चुनरी हाथों में थाम रखी थी। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने माता की आराधना कर उन्हें चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद उनका पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके साथ ही आज से नानी बाई रो मायरा की कथा का शुभारंभ होगा। जिसमें श्री कृष्ण प्यारी कनुप्यारी के मुखारबिंद से 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा।

0000000000000

Related posts

लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह का दमोह आगमन आज 19 मार्च को

Ravi Sahu

पठारी पहुंचकर कलेक्टर ने देखा हिनोता बांध परियोजना का काम, ग्रामीणों और किसानों की सुनी समस्याएं, दिया निराकरण का आश्वासन

sapnarajput

पंधाना के ग्राम बलखड़ में आदिवासियों ने राठौर का जोरदार स्वागत किया

Ravi Sahu

सकल हिन्दु समाज ने सौपा ज्ञापन

asmitakushwaha

खरगोन जिले झिरनिया में आदिवासी एकता परिषद ,जयस संगठन ब्लॉक झिरन्या मे सीईओ को ज्ञापन सौंपा गया

Ravi Sahu

पंचायत उप निर्वाचन 2023 (उत्‍तर्राद्ध) के तहत जिले की 28 पंचायतों में रिक्‍त 59 पंच पद के अभ्‍यर्थी निर्विरोध रूप से हुए निर्वाचित

Ravi Sahu

Leave a Comment