Sudarshan Today
लटेरी

लटेरी मजामा गरबा 2022 में पहलीबार जमकर नाचेगा नगर’लटेरी मजामा,, गरबा महोत्सव का होगा महा आयोजन

लटेरी से विवेक शर्मा

लटेरी। नगर में पहली बार लटेरी मजामा गरबा महोत्सव 2022 का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के एक और दो अक्टूबर को चौरसिया पैलेस में आयोजित होगा। इस 2 दिवसीय आयोजन को लेकर आयोजकों द्वारा खासी तैयारियां की गई हैं।इस आयोजन में अट्रेक्शन के लिए फन, फूड़ गेम्स के साथ साथ बेस्ट ड्रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन भी खास रहेगा। इस दो दिवसीय आयोजन में कई इस्पांसरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है तांकि नगर में पहली बार होने बाले इस आयोजन को खास बना सकें। इस आयोजन को लेकर आयोजन करता केजी इवेन्ट ने इस गरबा महोत्सव को लटेरी मज़ामा गरबा 2022 का नाम दिया है, तांकि यह अयोजन क्षेत्र बासियों के लिए एक यादगार पल साबित हो सके। लटेरी मजामा गरबा का आयोजन मधुसूदनगढ़ रोड स्थित चौरसिया पैलेस में रात्रि 7 बजे प्रारंभ होगा, जिसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजामात किए जा रहे हैं। इस आयोजन को देखने के लिए आयोजकों द्वारा बकायदा खास इंतजाम किए जा रहे हैं इस 2 दिवसीय अयोजन में शामिल होने के लिए विधिवत पास की व्यवस्था की गई है। इस गरबे के आयोजनकर्ता केजी इवेन्ट ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि नगर में पहलीबार यह आयोजन किया जा रहा है। यह एक पारिवारिक कार्यक्रम है इस आयोजन में सुरक्षाऔर सतर्कता का विशेष ध्यान रखते हुए पास की व्यवस्था की गई है। देशभर में नवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा है यह पर्व देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। 9 दिनों तक चलने वाला यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है, इस दौरान विधि-विधान से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा की जाती है। देशभर में सांस्कृतिक विविधता की वजह से यह पर्व अलग अलग स्थानों के स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार, अलग तरह से मनाया जाता है। ऐसी ही कुछ रीति-रिवाज और परंपराएं हैं, जो इन शहरों में मनाए जाने वाले नवरात्रि के पर्व को अलग करती है। जिसकी वजह से यहां पर होने वाली नवरात्रि की बात ही निराली होती है।

Related posts

मृतक दिपेश उर्फ़ सूरज धाकड़ को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कार्तिकेय चौहान

Ravi Sahu

सिरोंज-लटेरी के पर्यटन स्थलों पर होंगे डेढ़ करोड़ के विकास कार्य विधायक उमाकांत शर्मा ने कार्यपालन यंत्री के साथ किया स्थलों का अवलोकन 

Ravi Sahu

सिंधनदी ने रका विकराल रूप कही गांव लिए अपनी चपेट में

Ravi Sahu

लटेरी PwDरेस्ट हॉउस में पूर्ब जिला सदस्य सुनील जैन द्वारा पत्रकारों का क्या गया सम्मान 

Ravi Sahu

सागौन का गोरखधंधा

Ravi Sahu

डीलरों की मनमानी निगाल गए गरीबों का हक का रासन 

Ravi Sahu

Leave a Comment