Sudarshan Today
निवाडी

जैरोन में विधायक शिशुपाल यादव एवं पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी ने उर्जा डेस्क का किया शुभारंभ

जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय

निवाड़ी (प्रथ्वीपुर) – महिला अपराधों की रोकथाम, महिलाओं को उनके अधिकारों के विषय में जागरूक करने, महिला अधिकारियों से सलाह एवं परामर्श करने एवं अपराध के घटित होने के बाद प्रक्रियात्मक कार्यवाही में संवेदनशीलता एवं सुगमता हेतु सेंदरी, टहरका एवं जेरोन थाने में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।

पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा शाखा की मंशा अनुरूप प्रदेश भर में सोमवार को ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवाडी तुषारकांत विद्यार्थी के नेतृत्व में जिले के ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में जिले के तीन थानों में हेल्प डेस्क शुरू की गई। ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क में थाने पर आने वाली महिला पीड़ित फरियादिया की समस्या सुनवाई हेतु प्रथक सुनवाई कक्ष, प्रथक प्रसाधन कक्ष की व्यवस्था की गई है, साथ ही प्रत्येक हेल्प डेस्क में महिला अधिकारियों की पदस्थापना भी की गई है। ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क जिले में महिलाओं के लिए कार्य करने वाले अन्य विभागों एवं एजेंसियों से समन्वय करने वाली समन्वयक एजेंसी के रूप में भी कार्य करेगी।

जिले के तीन थानों में हुआ महिला डेस्क का शुभारंभ

जेरोन थाने में पृथ्वीपुर विधायक शिशुपाल यादव जी एवं पुलिस अधीक्षक निवाड़ी तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा ऊर्जा महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया जिसमें एसडीओपी संतोष कुमार पटेल, थाना प्रभारी जेरोन धर्मेंद्र यादव, पुलिस थाना स्टाफ जेरोन एवं स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं। उर्जा डेस्क में म0प्र0आर0 उमा वंशकार, म0आर0 आशीष दोहरे, म0आर0 नीलमणी, आर0 बृजेष को पदस्थ किया गया है।

थाना सेंदरी में पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा ऊर्जा महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया जिसमें एसडीओपी आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी सेंदरी विनीत तिवारी, पुलिस थाना स्टाफ सेंदरी एवं स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं। थाना टेहरका में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह डाबर द्वारा ऊर्जा महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया जिसमें एसडीओपी आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी टेहरका अर्पित पाराशर, पुलिस थाना स्टाफ टेहरका एवं स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं। उर्जा डेस्क में म0प्र0आर0 पुष्पा देवी, म0आर0 नेहा यादव, म0आर0 पीप्ति पटैरिया, आर0 कुलदीप रावत को पदस्थ किया गया।

Related posts

टीएल बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा में शिकायतों के निराकरण के दिए आदेश हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन के निर्देश किए जारी

Ravi Sahu

जनपद अध्यक्ष ने लाडली योजना के प्रमाण पत्र किए वितरित, आंगनबाड़ी केंद्र में किया वृक्षारोपण

Ravi Sahu

सभी वेद-पुराणों का सार भगवान का उत्सव :श्रीमलूकपीठाधीश्वर

asmitakushwaha

निवाड़ी कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, विवाह सहायता राशि घोटाले में संलिप्त कर्मचारियों को किया निलंबित

Ravi Sahu

मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक संचालक सागर के द्वारा रिलीव होने के बाद भी छह माह से पदस्थ सत्ताधारी नेताओं से नजदीकियों के कारण नगरीय निकाय चुनाव हो सकता है प्रभावित

Ravi Sahu

अमृत महोत्सव पर आयोजित विशाल बाइक रैली पहुंची आजाद स्मारक पार्क

Ravi Sahu

Leave a Comment