Sudarshan Today
सारनी

प्रदेश अध्यक्ष का मेरे यहां रुकना और भोजन करना मेरे लिए गर्व की बात – किशोर मोहबे

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा का नगर पालिका चुनाव को लेकर सारनी दौरे के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे के निवास स्थान पर रुकना और भोजन करना उनके द्वारा गर्व की बात कही जा रही है। और गर्व हो भी क्यों ना देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र में दौरा करते हैं। और क्षेत्र में कई बड़े दिग्गज नेता होने के बावजूद भी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के यहां भोजन करते हैं तो यह गर्व की ही बात है। ऐसे में किशोर महोबे की प्रदेश स्तर तक भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। इतना ही नहीं खुद विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा फेसबुक के पर्सनल पेज पर किशोर महोबे के यहां भोजन और उनके परिवार से की गई सप्रेम भेंट की फोटो शेयर की गई जिससे लाखों लोगों ने पसंद किया। इसके बाद से क्षेत्रीय दिग्गज नेताओं के चेहरे की हवाइयां उड़ गई‌। किशोर महोबे ने बताया कि जिस दौरान प्रदेश अध्यक्ष का सारणी दौरा हुआ। इसके बाद कई बड़े नेताओं ने उन्हें अपने निवास स्थान ले जाने की कोशिश करी। मगर श्री महोबे के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष से व्यक्तिगत संबंध होने के चलते सिर्फ एक बार उनके घर भोजन करने का आग्रह किया गया। और प्रदेश अध्यक्ष मना नहीं कर पाए। इससे साफ झलकता है कि किशोर महोबे के व्यक्तिगत संबंध प्रदेश अध्यक्ष से काफी अच्छे है जिसके चलते उन्होंने एक बार भी किसी बड़े नेता का चेहरा नहीं देखा और सीधे किशोर महोबे को भोजन के लिए हां कर दी। अगर देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी के और भी कई बड़े चेहरे हैं। लेकिन उनका सिर्फ किशोर मोहब्बतें के यहां जाना और भोजन करने से बड़े नेताओं को अपनी वास्तविक स्थिति का ज्ञान हो गया। किशोर महोबे प्रदेश स्तर तक पहुंच गए। अगर देखा जाए तो बगडोना में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े चेहरे रहते हैं। ऐसे में सिर्फ किशोर महोबे के यहां प्रदेश अध्यक्ष का भोजन करना कई नेताओं को हजम नहीं हो रहा।

Related posts

संपत्ति कर जल कर में बढ़ोतरी को लेकर सैकड़ों की तादात में वार्डवासी पहुंचे नगर पालिका ज्ञापन सौंपकर कम करने की मांग 

Ravi Sahu

अतिथि व्याख्यान का आयोजन

Ravi Sahu

एनटीपीसी का दौरा सरकार का स्टंट या धरातल पर क्षेत्र को मिलेगी 660 की सौगात

Ravi Sahu

वन माफिया सक्रिय, खापा के जंगलों में सागौन पर बेखौफ चल रही कुल्हाड़ी खापा के कुछ लोग सागौन तस्करी में संलिप्त, वन विभाग को दबिश की जरूरत

Ravi Sahu

मिशन एजुकेशन के तहत बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री

Ravi Sahu

गोपीनाथपुर पंचायत सचिव के अभद्र व्यवहार, घूसखोरी, गुंडागर्दी रवैया को लेकर पुलिस अधीक्षक को हुई शिकायत

Ravi Sahu

Leave a Comment