Sudarshan Today
मंडला

उद्यान विकास अधिकारी श्री चंद्रगुप्त नामदेव हुए सेवानिवृत्त शासकीय सेवा से मानव सेवा कर माधव सेवा का फल प्राप्त किया जा सकता है:- चंद्रगुप्त नामदेव

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- उद्यान विकास अधिकारी मंडला श्री चंद्रगुप्त नामदेव शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, विभागीय स्तर पर हुए सेवानिवृत्ति विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने श्री नामदेव के शासकीय सेवा काल में उनकी कर्मठ,निष्ठा, ईमानदारी से कार्य करने की शैली की मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रशंसा की,श्री नामदेव ने शासकीय दायित्वों का पालन करते हुए अनेक सराहनीय कार्य किए, उनके द्वारा क्षेत्रीय कृषकों के हित में किए गए कार्य आज भी परिलक्षित हैं,अपनी कुशल कार्यप्रणाली से उद्यानिकी क्षेत्र को एक नवीन पहचान दी है,उनके कार्य करने की शैली एवं उपायों से कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्यों को दृढ़ता से प्राप्त किया गया,शासकीय सेवा में रहते हुए आपने कर्मचारी संघ से जुड़कर संघर्ष करते हुए कर्मचारियों के हितों में अनेक कार्य किए,विदाई कार्यक्रम में सहायक संचालक उद्यान श्री नेतराम शरणागत,आर डी जाटव,हरगोविंद द्वारे,सीताराम सिंगौर,पंकज मरकाम,अभिनव बर्मन ,सुरेंद्र सैयाम,घनश्याम ज्योतिषी, घनश्याम शुक्ला,धर्म सिंह धुर्वे,विनोद जयसवाल,पूरन सिंह ठाकुर,सुनील बाली, दयाशंकर जोशी,श्याम श्रीवास, घनश्याम शुक्ला,प्रमोद दुबे, श्याम सिंगौर, लक्ष्मण हरदहा,शालिनी लखेरा,शिशु चौरसिया,शक्ति पटैल सुबोध जैन, सुनील दुबे ने उद्बोधन दिया। विदाई कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा मंडला की सराहनीय उपस्थिति रही।

Related posts

संपत्ति विरूपण अधिनियम के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – डॉ. सिडाना

Ravi Sahu

राज्यपाल श्री पटेल ने किया बैगा परिवार के साथ भोजन

Ravi Sahu

वरिष्ठ पत्रकार दीपक सोनी का दुखद निधन

asmitakushwaha

योगीराज अस्पताल मंडला ने 10 वी और 12 वी के प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Ravi Sahu

मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिए 18 से 28 जुलाई तक होगा पंजीयन

Ravi Sahu

नामांतरण, बटवारा एवं त्रुटि सुधार के 1946 प्रकरण निराकृत

Ravi Sahu

Leave a Comment