Sudarshan Today
नसरुल्लागंज

मिट्टी से बनी इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की ही स्थापना करें सरपंच पल्लवी लाठी

पल्लवी लाठी ने गणेश उत्सव पर किया कार्यशाला का आयोज

सुदर्शन टुडे संवाददाता। 

ग्राम पंचायत हालियाखेड़ी की सरपंच श्रीमती पल्लवी अनिल लाठी के द्वारा आज से प्रारंभ हो रहे गणेश उत्सव को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे गांव की मातृशक्ति ने विशेष रुझान दिखाया कार्यशाला के माध्यम से गणेश उत्सव में मिट्टी से बनी इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का निर्माण करना सिखाया गया साथ ही पल्लवी लाठी बताती है की वे विगत तीन वर्षो से अपने घर में इको फ्रेंडली मिट्टी से बनी प्रतिमा ही विराजित कर रही है। सरपंच ने समस्त ग्राम पंचायत के लोगो से विशेष अपील की है की वे इस वर्ष से POP से बनी प्रतिमा के स्थान पर मिट्टी से बनी प्रतिमा ही अपने घर पर विराजित करने की पहल करे, और अपने घर पर ही भगवान गणेश की प्रतिमा को तुलसी के कियारे में विसर्जन करने का आग्रह किया, जिससे की नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके, और नदियों में पल रहे जीव जंतुओं को भी नुकसान ना पहुंचे, इसलिए क्षेत्र के सभी धर्मप्रमी बंधुओ से ग्राम पंचायत हालियाखेड़ी की एक विशेष अपील है की इस वर्ष गणेश उत्सव इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा के साथ ही मनाए।

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीहोर कांग्रेस जिला प्रवक्ता गोपाल शर्मा

Ravi Sahu

सेमलपानी रोड पर डंप किया जा रहा है कचरा बदबू से 20 गांव के राहगीर हो रहे परेशान

asmitakushwaha

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता लखेरा ने घोषित की मंडल कार्यकारिणी 

asmitakushwaha

युवा मोर्चा ने द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी बच्चों को बांटी मिठाई

asmitakushwaha

निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बनी मंजू अवध पटेल 

asmitakushwaha

कृषि उपज मंडी के सचिव राकेश दुबे को दी विदाई किया सम्मान 

asmitakushwaha

Leave a Comment